Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
विंटर में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुच है। ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी खूबसूरती के दिवाने हैं। हर महिला ऐश्वर्या राय जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं। ऐश्वर्या राय अपने बिजी शेड्यूल में भी इतनी खूबसूरत कैसे दिख सकती हैं, हर किसी के मन में ये सवाल रहता ही हैं। 49 साल की उम्र में इतनी सुंदर और एक्ट्रैक्टिव दिखना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस कारण हर कोई ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का राज जानने के लिए बेताब रहता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कई ब्यूटी ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। ऐसे में इस बढ़ती ठंड में कई महिलाएं अपने ड्राई और रूखी स्किन से परेशान हैं। लेकिन आप इस सीजम में अपने स्किन का ख्याल कैसे रखें, इस बात को लेकर परेशान रहती हैं। ऐसे में आप ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उनके बताए ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या करें।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने स्किन केयर के लिए हेल्दी खाने पर विश्वास करती है। एक्ट्रेस जंक फूड, फ्राइड फूड, अल्कोहल और स्मोकिंग जैसी सभी अनहेल्दी चीजों से अपनी दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं। उन्हें घर का सिंपल फूड खान ही पसंद है। ऐश्वर्या राय अपने डाइट में विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करती हैं। अपने स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए वो बहुत सारा पानी समय समय पर पीती हैं। ऐसे में अगर आपको भी ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहिए, तो ऐश्वर्या राय की इन बातों पर विशेष ध्यान दें। बाहर के खाने से परहेज करें, और अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करें।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्यूट केयर और मेकअप की बात करें तो , एक्ट्रेस को टोन्ड डाउन मेकअप करना पसंद है। ऐश्वर्या राय अपने मेकअप को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं, अपने स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए वो पीच, पिंक, ब्राउन लिप शेड्स ही यूज करती हैं। एक्ट्रेस की आंखे दिखने में काफी खूबसूरत है, जिसके कारण सिंपल आई मेकअप में भी एक्ट्रेस की आंखें काफी एक्ट्रैक्टिव लगती हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या अपने चेहरे के निखार के लिए होम रेमेडी पर भी विश्वास करती हैं। वो अपने डेली ब्यूटी रूटीन में हल्दी, दूध और बेसन का पैक लगाती हैं। फेस को मॉइस्चराइज करने के लिए दही और खीरे का भी यूज करती हैं। अगर आप भी ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी ग्लोइंग और निखरी त्वाचा चाहते हैं, तो एक्ट्रेस के ब्यूटी रूटीन को जरूर फॉलों करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
