Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Skin Care Tips: सर्दियों में पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाते हैं लो GL इंडेक्स सुपर फूड्स
पिंपल की प्रॉबलम्स से आज विश्व के करोड़ों लोग परेशान है। मुंहासों का कोई पक्का इलाज नहीं हे लेकिन स्किन की देखभाल, अपने खान-पान और डेली रूटीन में बदलाव करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। पिंपल निकलने के कई कारण होते हैं। जिसमें आपकी त्वचा का ज्यादा सेंसिटिव होना, जाड़ों में स्किन का सही से ध्यान ना देना, अधिक मॉइश्चराइजर या कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करना, जंक फूड खाना, स्मोकिंग करना, अपने चेहरे को सही से साफ ना करना, प्रदूषण, ये सब पिंपल होने के सबसे बड़े कारणों में से हैं। इस सब से निजात के लिए आप अपनी विंटर डाइट को हेल्दी रख कर पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं। हेल्दी डाइट में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आपकी स्किन सेहतमंद होती है। हम यहां पर आपको कुछ ऐसे विंटर फूड्स के बारें में बता रहे हैं जिसे आप अपनी विंटर डाइट में शामिल करके विंटर में पिंपल की समस्या सा छुटकारा पा सकते हैं।

सबसे पहले फूड्स में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स चेक करें-
जीआई को चेक करने से ये पता चलता है कि आपका खाना कितनी तेजी से और कितनी मात्रा में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाता है।
आप इस फार्मूला के जरीये GL की कैल्कुलेशन कर सकते हैं-
GL =जीआई x सब डिवीजन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा (ग्राम में)/ 100

अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन के अनुसार, हाई GL वाले फूड स्टफ-
दलिया, फल और सब्जियों में ये उच्च स्तर में पाया जाता है। इसके साथ ही पास्ता, चावल में भी इसकी मात्रा होती है। वहीं राइस केक और पॉपकॉर्न में भी ये पाया जाता है। वाइट ब्रेड में भी ये मिलता है।
ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाना खाएं-
आप अपनी डाइट में मछली, अंडे, सोयाबीन और उससे बने प्रोडक्ट का यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही सब्जियों में पालक व गोभी, बीन्स भी खा सकते हैं। नट्स का सेवन भऱपूर करें। फ्लैक्स सीड को डाइट में शामिल करें।

ओट्स को डाइट में शामिल करें-
ओट्स या दलिया में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। अपने खानें में दलिया को ऐड करें। जो आपकी पिंपल्स की समस्या से निजात दिलानें में कारगर है।

संतरे का सेवन करें-
संतरा विटामिन सी का बेस्ट सोर्स है। इसमें भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) है, आप इसे किसी भी मौस में खा सकते हैं, आपकी पिंपल की समस्या को दूर करने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

नट्स
नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके चेहरे की पिंपल की समस्या को दूर करने में हेल्प करता है।

कीवी का सेवन
कीवी में विटामिन सी से भरपूर मात्रा में होता है। डेली कीवी फल के इनटेक से स्किन के पिंपल जाते हैं साथ ही हेल्दी और चमकदार त्वचा के लाथ आपकी हेल्थ में भी सुधार होता है।

हाई जीआई फूड्स से दूरी बनाएं
ओमेगा-3 फैटी एसिड समेत आप फाइबर से भरपूर फलों का सेवन करें। साथ ही हाई जीआई और जीएल वाले डेयरी प्रोडक्ट से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
