Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Benefits Of Coffee: डार्क सर्कल से ग्लोइंग स्किन तक, जानिए कॉफी फेसपैक के फायदे

कॉफी लोगों को एक्टिव होने में मदद करती हैं। कुछ लोग अपनी थकान मिटाने के लिए, तो कुछ लोग अपनी नींद भगाने के लिए कॉफी पीना पसंद करते हैं। इसकी ताजगी और खुशबू ही आपके दिमाग और मन को ताजा कर देती है। लेकिन आपके मन और दिमाग को फ्रेश फील करवाने वाली कॉफी आपकी खूबसूरती में भी चार-चांद लगाने का काम करता है। आइए जानें आपके चेहरे के लिए कॉफी फेसपैक लगाने के क्या फायदे हैं।
चेहरे पर कॉफी फेसपैक लगाने के फायदे
1. चेहरे की चमक बढ़ाने में करें मदद
अपने चेहरे पर कॉफी का यूज करने से आपकी स्किन पर निखार आता है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को क्लिन कर निखार लगाने का काम करता है। रेगुलर अपनी स्किन पर कॉफी का यूज करने से आपकी स्किन की चमक बनी रहती है।
2. ब्लड फ्लो करें बेहतर
फेस को कॉफी से स्क्रब करने से आपकी स्किन का ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है। कॉफी में कैफीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी स्किन में ब्लड के माइक्रो सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। जो स्किन को चमकने में मदद करता है।
3. स्किन को सॉफ्ट बनाने में मददगार
कॉफी फेसपैक के यूज से आपकी स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाती है। किसी फल के साथ कॉफी फेसपैक तैयार करने पर ये आपकी स्किन को ज्यादा सॉफ्ट करने में मदद करती है। ये आपके लिए सनक्रिम के रूप में भी काम करती है।
4. स्किन के डेड सेल्स से दें छुटकारा
धूल मिट्टी, पॉल्यूशन आपके स्किन को डेमेज करने का काम करता है। अपनी स्किन के डेड सेल्स को हटाने के लिए आप कॉफी फेस पैक का यूज कर सकते हैं। कॉफी आपके स्किन पर मौजूद ऑयल को हटाने में भी काफी असरदार है।
5. बेहतरीन एक्सफोलिएट
कॉफी आपके स्किन सेल्स को जेंटली एक्सफोलिएट करते हुए इम्पयोरिटिज को दूर करने का काम करता है। यह आपकी स्किन को टाईट रखने में भी मददगार है।
6. डार्क सर्कल कम करें
कॉफी एक स्किन मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। ये आपके स्किन और आंखों की सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। डार्क सर्कल को भी हटाने में फायदेमंद है।
चेहरे पर कैसे लगाएं कॉफी फेसपैक
कॉफी फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर डालें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर के एक लैप तैयार कर लें। अब इस लैप को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
