Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Tea Leaves: ग्लोइंग स्किन से लेकर फटी एड़ियों के लिए चाय की पत्ती का करें यूज

कई लोग अपने दिन की शुरूआत गर्मा गर्म चाय की चुस्कियों से करते हैं। ताकि उनका पूरा दिन अच्छे से बीते। लोगों के मुताबिक चाय पीने से उनका दिमाग खुलता है, और पूरा दिन उनके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। लेकिन जो चाय सुबह आपकी आंख खोलने में मदद करती है, वहीं चाय आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। चाय आपकी स्किन पर ग्लो लाने के साथ स्किन के डेड स्किन सेल्स को भी हटाने में मदद करते हैं। चाय में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन से डेड सेल्स हटाकर उसे ग्लो देने का काम करते हैं। तो आइए जानें स्किन का ग्लो वापस पाने के लिए चायपत्ती का यूज कैसे किया जा सकता है।

1. ग्लोइंग स्किन के लिए
विंटर सीजन में अक्सर आपके चेहरे का ग्लो खोने लगता है। लेकिन आप चाय की पत्ती की मदद से अपने चेहरे का खोया हुआ निखार वापस पा सकते हैं। आप चाय कीपत्ती से बने स्क्रब का यूज कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप चाय की पत्ती को पानी में उबाल लें। अब चाय की पत्ती का पानी अलग कर लें। और उबली हुई चाय की पत्ती में चावल का आटा, नींबू, शहद, गुलाब जल को एक साथ अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे स्क्रब करें। थोड़ी देर स्क्रब करने के बाद आप इस पेस्ट को 5 मिनट के लिए फेस पर ऐसे ही लगा छोड़ा दें, फिर साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।

2. पिपंल की समस्या से दें छुटकारा
चाय की पत्ती आपके स्किन पर निकल रहे पिंपल की समस्या को दूर करने में मदद करती है। एक चम्मच चाय की पत्ती के साथ आप एक चम्मच चावल का आटा, टमाटर का जूस अच्छे से मिक्स करें। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाएं तो इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट बान आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस DIY फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जल्दी आपको इसका असर दिखने लगेगा।

3. फटी एड़ी से पाएं राहत
चाय की पत्ती आपके चेहरे के खोए ग्लो को लौटाने के साथ फटी एड़ियों से भी राहत देना का काम करता है। सबसे पहले आप एक बर्तन में ओट्स और नारियल का तेल डालें, अब इसमें दो चम्मच चाय की पत्ती मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। जब आपका पेस्ट तैयार हो जाए, तो अपने फटी एड़ियों को इस पेस्ट से स्क्रब कर लें। थोड़ी देर के बाद साफ पानी से पैरों को धो लें। कुछ दिन लगातार इस पेस्ट का यूज अपनी फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए यूज करें। आपको जल्द इसका असर दिखने लगेगा।

4. घुटनों और कोहनी के कालेपन को करें दूर
अगर आप अपने घुटनों और कोहनी के कालेपन से परेशान हो गए हैं, और उसे साफ करने का उपाय ढूंढ रहे हैं, तो चाय की पत्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सबसे पहले आप चाय की पत्ती को धूप में अच्छे से सूखाकर पीस लें, और इसका पाउडर तैयार कर लें। अब चाय की पत्ती के पाउडर में बेकिंग सोडा और पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट से अपनी कोहनी और घुटनों को स्क्रब करें। एक दो बार के यूज में ही आपको इस स्क्रब का असर दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
