Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
दिवाली स्पेशल: फेस्टिव सीजन पर चेहरे की थकान दूर करने के लिए लगाएं ये घरेलू फेसपैक
फेस्टिव सीजन में काम काफी बढ़ जाता है। दिवाली पर शॉपिंग, घर की साफ सफाई समेत कई काम होते हैं। जिसकी वजह से काफी थकान हो जाती है। दिवाली के दिन फोटो खिंचवाने के समय चेहरे से निखार गायब हो जाता है।

दिवाली पर काम की वजह से आपके चेहरे पर भी थकान देखने को मिलती है ऐसे में आप चेहरे की थकान को दूर करने के लिए होममेड फेस मास्क का यूज कर सकती हैं।

नारियल पानी
त्वचा की थकान दूर करने के लिए आप एक चम्मच नारियल पानी लें। इमसें थोड़ी सी हल्दी मिला दें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है कि टैन, मुंहासे हाटने में मदद करता हैं। इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

दूध और बादाम
फ्रेश चेहरे के लिए दूध में बादाम रात भर तक भिगोएं। सुबह बादाम का पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा। इस पेस्ट आप हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

उड़द की दाल
दिवाली पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले उड़द की दाल लें। इसे पीसकर पाउडर बना लें। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक लगाने से चेहरे की टैनिंग कम हो जाती है साथ ही स्किन चमकदार बना जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
