Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
करवा चौथ पर करें 10 मिनट में फेशियल, पाएं इंस्टेंट ग्लो
हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग और ग्लोइंग दिखे। बेदाग और निखरी स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर और घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कोरोना वायरस के दौरान पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं घरेलू तरीके का इस्तेमाल किया है। घेरलू नुस्खा स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है इससे स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

अब जब करवा चौथ आने वाला है इस दिन महिलाएं अपने चेहरे पर ग्लो देकना चाहती हैं। करवा चौथ में अब ज्यादा समय नहीं है ऐसे में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप इस 10 मिनट वाले फेशियल कर सकती हैं। करवा चौथ पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप इन 3 स्टेप की मदद से चेहरे पर निखार ला सकती हैं। चलिए जानते हैं इंस्टेंट ग्लो फेशियल का तरीका।

स्किन एक्सफोलिएट
फेशियल का पहला स्टेप एक्सफोलिएट होता है। फेशियल करने से पहले त्वचा को एक्सफोलिएट करना शुरु करें इसके लिए आप चावल के आटे में दूध की मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो देखने मिलता है। चावल के आटे का आप स्क्रब भी बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा लें इसमें थोड़ी दूध की मलाई डाले इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर अपने चेहरे पर गर्दन पर पर सर्कुलेशन में एक्सफोलिएट करें।

मसाज
घर में मसाज करने के बाद दूसरा स्टेप मसाज का होता है। मसाज करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर फेशियल क्रीम लगाएं जिसमें आप दूध की मलाई, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट से आप अपने चेहरे की मसाज करें। मसाज करने से स्किन हाइड्रेटड रही हैं। साथ ही चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल भी कम होता है।

फेस पैक
फेशियल का तीसरा स्टेप फेस पैक लगाना होता है। फेस पैक बनाने के लिए आप दूध की मलाई में थोड़ा सा शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर पर पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा। यह फेशियल पूरी तरह से नेचुरल है जो कि आपकी स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी मुंहासे, झुर्रियां और रुखी स्किन से छुटकारा दिला सकता है।



Click it and Unblock the Notifications