Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पसीने की बदबू ने बिगाड़ रखा है ऑफिस में इम्प्रेशन, DIY अंडरआर्म डिओडोरेंट से पूरे दिन महके तरोताजा

हर कोई अपना पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हुए गुजारना चाहता है। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में आने वाला पसीना आपके मूड को बिगड़ने का काम करता है। ऐसे में डिओडोरेंट एक ऐसी चीज है जो पूरे दिन आपको तरोताजा महसूस कराने का काम करता है। इसके साथ ही ये आपके अंडरआर्म्स के लिए भी एक अच्चा ऑप्शन है। लेकिन कई परफ्यूम और डिओडोरेंट ऐसे होते हैं जिनमें केमिकल का ज्यादा उपयोग होता है। ऐसे में आपकी स्किन के लिए ऐसे परफ्यूम और डिओडोरेंट अच्छे नहीं होते हैं। आपको ऐसे डिओडोरेंट और परफ्यूम के यूज से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
अगर आप मार्केट में मिलने वाले परफ्यूम और डिओडोरेंट पर आप विश्वास नहीं कर सकते हैं। या फिर महंगे डिओडोरेंट को लेने से बचना चाहते हैं तो आप घर में ही अपने लिए केमिकल फ्री डिओडोरेंट तैयार कर सकते हैं। घर में बनाए इस डिओडोरेंट से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही ये आपके अंडरआर्म्स को भी मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं घर में केमिकल फ्री डिओडोरेंट बनाने के आसान तरीके के बारे में...
DIY अंडरआर्म डिओडोरेंट बनाने की विधि
डिओडोरेंट के लिए सामग्री
* वैक्स - 1 छोटा चम्मच
* बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
* अरारोट पाउडर - 3 बड़े चम्मच
* नारियल तेल - 4 बड़े चम्मच
* शिया बटर - 1 छोटा चम्मच
* कॉर्नस्टार्च - 1 छोटा चम्मच
* लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 15 बूंद
* खसखस एसेंशियल ऑयल - 6 बूंद
* टी ट्री एसेंशियल ऑयल - 15 बूंद
* पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल - 10 बूंद
* पहले का यूज किया हुआ डिओडोरेंट स्टिक कंटेनर
डिओडोरेंट बनाने का तरीका
1. अंडरआर्म डिओडोरेंट बनाने के लिए एक डबल ब्रॉयलर पर एक बाउल में शीया बटर, नारियल तेल और मोम को अच्छे से पिघला लें।
2. जब ये सभी चीजें एक बार पूरी तरह पिघल जाएं तो इसमें कॉर्नस्टार्च, बेकिंग पाउडर और अरारोट पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इस मिक्सर को ऐसे फेंटे की इसमें कोई भी गांठ न रह जाए।
3. अब बाकी बची सामग्री भी अपने इस पेस्ट में डालकर मिला लें।
4. अब इस मिक्सर को डिओडोरेंट कंटेनर में डालकर इसे फ्रिज कर लें।
5. आपका DIY अंडरआर्म डिओडोरेंट स्टिक तैयार है। इसका इस्तेमाल करें और पूरे दिन तरोताजा महसूस करें।



Click it and Unblock the Notifications
