Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
चमकदार स्किन के लिए इस्तेमाल करें गिलोय, जानें फेस मास्क बनाने के लिए तरीका
गिलोय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कोरोनाकाल में गिलोय का इस्तेमाल इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए किया गया है। क्या आप जानते गिलोय सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गिलोय स्किन की खूबसूरती बढ़ाने में काफी असरदार है।

गिलोय का इस्तेमाल करने पिंपल, फाइन लाइन्स, दाग धब्बे और एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है। चमकदार स्किन के लिए गिलोय का करें इस्तेमाल। चलिए जानते हैं गिलोय का इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे।

शहद और गिलोय
चमकदार स्किन के लिए गिलोय काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। शहद और गिलोय का इस्तेमाल कर त्वचा को जवां बनाया जा सकता है। चेहरे पर निखार लगाने के लिए गिलोय के फल को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में गुलाबजल और शहद मिला लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

गिलोय के तनों का करें इस्तेमाल
स्किन एलर्जी और एक्जिमा को दूर करने के लिए गिलोय काफी फायदेमंद होता है। एक्जिमा ठीक करने के लिए गिलोय के तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गिलोय के तनों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ धो लें। इससे ना केवल एक्जिमा ठीक होगा बल्कि पिंपल की परेशानी भी दूर होगी।

गिलोय और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। गिलोय और एलोवेरा जेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार है। गिलोय और एलोवेरा जेल फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर और तने का पीसा हुआ पेस्ट लें। एलोवेरा जेल और तने के पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।

गिलोय और हल्दी
ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद है। गिलोय और हल्दी का पेस्ट लगाने से चेहरे के दाग धब्बों कम हो जाते है। फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर, थोड़ा सा हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे। हफ्ते में 2 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
