Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट से अपनी आइब्रो को दें परफेक्ट शेप, जानें इसके फायदे

आंखों की तरह आपकी आइब्रो भी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अधिकांश महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अक्सर ब्यूटी पार्लर जाकर अपने आइब्रो सेट करवाती हैं। कुछ महिलाओं की आइब्रो का आकार तो दिखने में सुंदर होता हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने आइब्रो का आकार बदलने के लिए, या उन्हें पतला, मोटा करवाने के लिए हर महीने पार्लर जाती हैं। इस ट्रीटमेंट के दौरान महिलाएं काफी दर्द भी सहती हैं। लेकिन सुंदर दिखने के लिए किसी भी तरह का दर्द बर्दास्त करने को तैयार रहती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं अपने आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए आइब्रो पेंसिल की मदद से उन्हें काला और घना बनाती हैं। ताकि वो और ज्यादा सुंदर दिख सकें। लेकिन इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आप माइक्रोब्लैडिंग तकनीक की मदद ले सकती हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे की माइक्रोब्लेडिंग तकनीक से आप अपने आइब्रो को सुंदर कैसे बना सकती हैं।

क्या है माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट?
माइक्रोब्लैडिंग एक सेमी-परमानेंट टैटू तकनीक है, जिसका उपयोग आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर दिया जाता है। इस तकनीक से आइब्रो को सुंदर आकार के साथ-साथ अपने पंसद का रंग भी दिया जा सकता है। जिससे आपकी आइब्रो घनी और सुंदर दिख सके। महिलाएं आइब्रो को सुंदर आकार देने के लिए अपने समय के साथ बहुत पैसे भी खर्च करती हैं। यहीं कारण है कि आज कल महिलाएं माइक्रोब्लैडिंग तकनीक को काफी पंसद कर रही है।

माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट की तैयारी
माइक्रोब्लैडिंग एक सुरक्षित और आसान ट्रीटमेंट है। इस ट्रीटमेंट के दौरान काफी कम समय लगता है। इस ट्रीटमेंट के लिए पहले आइब्रो की हल्की मालिश की जाती है फिर शुरू किया जाता है। इस दौरान आपको दर्द भी कम होता है। लेकिन माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट करवाने से पहले बहुत ही सावधानी रखने की जरुरत होती है। यह आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसका आपको ट्रीटमेंट करवाने से पहले पालन करना जरुरी है। इस प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आपको इस ट्रीटमेंट का काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
यह ट्रीटमेंट लेने के 48 घंटे बाद तक धूम्रपान या एल्कोहल का सेवन न करें।
दो हफ्ते पहले सनबेड का प्रयोग न करें या सीधी धूप में न बैठें।
दो हफ्ते पहले किसी भी तरह का फेशियल न करें।
ट्रीटमेंट के दिन कोई एक्सरसाइज न करें।
तीन दिन पहले अपनी आइब्रो को वैक्स या टिंट न करें।
ट्रीटमेंट से पहले बालों को धोएं, क्योंकि आइब्रो को कम से कम 7 दिनों तक पानी से दूर रखना है।
कम से कम 1 महीने पहले से विटामिन ए और बोटॉक्स बंद कर दें।
यह ट्रीटमेंट कराने के चौबीस घंटे पहले एस्पिरिन या आइबुप्रोफेन का सेवन न करें।
माइक्रोब्लैडिंग कराने से पहले या ठीक बाद अपनी आइब्रो को कलर न करें।

माइक्रोब्लैडिंग के फायदे
माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट एक ऐसी प्रकिया है जिससे उन महिलाओं को काफी फायदा मिलता हैं, जिनके आइब्रो हेयर्स काफी कम हो या पतले हो। ऐसे में वो महिलाएं माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट की मदद से अपने आइब्रो को एक सुंदर लुक दे सकती हैं। एक बार ये ट्रीटमेंट करवाने के बाद कुछ समय तक आपको अपने आइब्रो की देखरेख करने से भी छुट्टी मिल जाती है। हर महीने पार्लर जाने के खर्च के साथ-साथ आप अपना काफी समय भी बचा सकती हैं।

कितना टिकाऊ होता है ये माइक्रोब्लैडिंग
माइक्रोब्लैडिंग पूरी तरह आपके लाइफस्टाइल और स्किन टाइप पर निर्भर करता है। आमतौर पर 1 साल से लेकर 3 साल तक आइब्रो में टच-अप की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो 1 साल बाद आपको आइब्रो सेट कराने की जरूरत पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
