Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरियाली तीज पर ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए घर पर करें ग्रीन टी फेशियल
त्वचा की देखभाल के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आती है। त्वचा की देखभाल के लिए ग्रीन टी काफी अच्छा माना जाता है। ग्रीन टी का इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप घर पर ग्रीन टी फेशियल कर सकते हैं। ग्रीन टी फेशियल करने से स्किन हाइड्रेटेड बनी रहती है। ऑयली स्किन के लिए ग्रीन टी फेशियल किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रीन टी स्किन की अंदर और बाहर से सफाई करता है। चलिए जानते है ग्रीन टी फेशियल के स्टेप्स और फायदे।

ग्रीन टी फेशियल
घर पर ग्रीन टी फेशियल करने के लिए एक चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच ग्रीन टी पानी लें। रात भर ग्रीन टी एक बैग को पानी में डुबो कर रख दें। एक बाउल लें इसमें दही और ग्रीन टी डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

ग्रीन टी स्क्रब
ग्रीन टी स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। ग्रीन टी और कॉफी को मिलाएं। ग्रीन टी और कॉफी को मिक्स करने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण से चेहरे और गर्दन को स्क्रब करें। ठंडे पानी से चेहरे धो लें।

ग्रीन टी फेस मसाज
ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन टी फेस मसाज करें। फेस मसाज करने के लिए एक बड़ा चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच ग्रीन टी का पानी, एक चम्मच नींबू का रस लें। सबसे पहले एक बाउल लें। बाउल में तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। चेहरे पर मसाज हमेशा हल्के हाथों से करना चाहिए।

ग्रीन टी फेस पैक
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप ग्रीन टी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच ग्रीन टी पानी लें। एक बाउल में ग्रीन टी पानी और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। इस फेस पैक से चेहरे पर ग्लो आएगा।

ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ग्रीन टी एंटी एजिंग की तरह काम करता है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों नहीं पड़ती है। ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो कि कील मुंहासों को दूर करता है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने चेहरे के ऑयल को भी कंट्रोल करता है। ग्रीन टी स्किन को हाइड्रेटेड करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
