Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
44 साल की अमीषा पटेल की ग्लोइंग और जवां स्किन का राज है वर्कआउट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 में हुआ था।

अमीषा पटेल भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक से छाई रहती हैं। अमीषा पटेल की खूबसूरती को देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हैं। अमीषा पटेल 44 साल की उम्र में भी 20 साल की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है उनकी ग्लोइंग और चमकती त्वचा का राज।

वर्कआउट
अमीषा 44 साल की उम्र में फिट रहने के लिए काफी वर्कआउट करती हैं। अमीषा हैवी वर्कआउट करती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अमीषा पटेल अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अमीषा अपने फैंस को भी फिट रहने की सलाह देती हैं। अमीषा कहना कि वर्कआउट केवल पतले होने के लिए नहीं बल्कि हेल्दी रहने के लिए किया जाना चाहिए।

पानी
अमीषा पटेल कई इंटरव्यू में अपने फैंस को ज्यादा पानी पीने की सलाह दे चुकी हैं। अमीषा पटेल का कहना है कि ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता हैं। दिन भर मे 3 लीटर पानी पीने से चेहरे चमक देखने को मिलती हैं। अगर आप भी अमीषा की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती है तो खूब सारा पानी पीना शुरु कर दें।

हेल्दी डाइट
अमीषा पटेल का कहना है कि ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता हैं। हेल्दी डाइट के लिए हरी सब्जियां और फल खाने चाहिए। हेल्दी डाइट में रोटी, दाल, हरी सब्जियां, फल और जूस का सेवन करती हैं। अमीषा पटेल अक्सर नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी पीने से भी चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है।

रात को ना खाए चावल
अमीषा पटेल ने बताया है कि वह फिट और खूबसूरत रहने के लिए रात को चावल नहीं खाती हैं। रात को अमीषा पटेल हल्का खाना खाती हैं। अमीषा पटेल रात को हरी सब्जियों का सेवन अधिक करती हैं।

नारियल का तेल
अमीषा पटेल अपनी स्किन के साथ साथ अपने बालों का भी काफी ध्यान रखती हैं। अमीषा अपने सिल्की बालों को लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं। नारियल का तेल लगाने से बाल सिल्की और घने हो जाते हैं। अमीषा पटेल हफ्ते में 2 से 3 बार अपने बालों में नारियल तेल लगाती हैं। नारियल तेल से बालों की मसाज करने से उनके बाल सिल्की बने रहते हैं। आप भी सिल्की बालों को लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पूरी नींद
अमीषा पटेल अपनी जवां स्किन के लिए अपनी नींद पूरी करती हैं। चमकदार स्किन के लिए अमीषा 8 घंटे की नींद लेती हैं। अमीषा का कहना है कि नींद पूरी होने से चेहरे पर डार्क सर्कल देखने को नहीं मिलता है। नींद पूरी होने से चेहरे पर फ्रेशनेस देखने को मिलती है।

नो मेकअप
अमीषा पटेल रात को सोने से पहले मेकअप हटा कर सोती हैं। रात को मेकअप लगाकर सोने से स्किन खराब हो जाती हैं। रात को सोने से पहले अमीषा पटेल अपने स्किन को अच्छे से फेसवॉश करती हैं। फेसवॉश करने के बाद वह नाइट क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर लगाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
