Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
बर्थडे स्पेशल: 47 की उम्र में 26 की दिखती हैं करिश्मा कपूर, जानें ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। करिश्मा कपूर अपने समय की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। करिश्मा को बी टाउन में लोलो के नाम से जानते है। करिश्मा की 25 जून को अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

करिश्मा कपूर आज भी बी टाउन में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इवेंट और पार्टी के दौरान करिश्मा कपूर का ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है। करिश्मा के लुक को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने अपनी सुंदरता राज बताया है। चलिए जानते है करिश्मा की चमकती स्किन का राज।

गुनगुना पानी
करिश्मा अपनी खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए ऑयली फूड का सेवन नहीं करती हैं। वह खाली पेट गुनगुना पानी पीती हैं। उनकी फिटनेस और सुंदरता का राज गुनगुना पानी हैं। गुनगुना पानी पीने के बाद वह वर्कआउट करती है।

वर्कआउट
बी टाउन एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं। करिश्मा कपूर भी अपने फिगर को बनाए रखने के लिए जमकर वर्कआउट करती रहती हैं। करिश्मा कपूर अपने फैंस को भी योग और हेल्दी रहने की सलाह देती हैं।

नो मेकअप
रात को सोने से पहले करिश्मा कपूर मेकअप हटा कर सोती हैं। करिश्मा कपूर घर में बिना मेकअप में रहना पसंद करती है। करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। ऐसे में घंटों मेकअप में रहना पड़ता है। करिश्मा सोने से पहले मेकअप हटाकर सोती है। जिससे स्किन को कम से कम नुकसान हो।

सनस्क्रीन
करिश्मा कपूर अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा और आंखों को सुंदर बनाने के लिए करिश्मा सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है।

हेल्दी डाइट
करिश्मा कपूर वर्कआउट के साथ साथ हेल्दी डाइट का सेवन करती है। हेल्दी डाइट में करिश्मा कपूर दाल, चावल, रोटी और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। करिश्मा कपूर अपनी डाइट में फल का सेवन जरुर करती है।

होम मेड मास्क
करिश्मा कपूर अपने स्किन को जवां बनाने के लिए होम मेड मास्क का इस्तेमाल करती हैं। करिश्मा कपूर चेहरे पर बेसन और दही का फेस पैक लगाती हैं। जवां स्किन के लिए आप होम मेड मास्क का इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications