Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
कृति सेनन की फ्लॉलेस स्किन का राज, जानिए कौन सा ब्यूटी प्लान करती हैं फॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती है। अक्सर इंटरनेट पर कृति सेनन की चमकदार स्किन की फोटो वायरल रहती हैं। कृति सेनन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की हैं। कृति सेनन कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट।

फ्लॉलेस स्किन
कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नारियल के तेल का यूज करती हैं। कृति सेनन नारियल के तेल में कॉफी मिलाकर स्किन पर लगाती हैं। नारियल तेल और कॉफी मिलाकर लगाने से चेहरे पर चमक देखने को मिलता है। कृति सेनन नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी करती हैं।

एलोवेरा जेल
कृति सेनन अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए एलोवेरा जेल का यूज करती हैं। वह ताजे एलोवेरा जेल को लगाती हैं। 10 से 15 मिनट तक स्किन पर जेल लगाकर ठंडे पानी से मुंह धो लें। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम बनी रहती हैं। एलोवेरा का रोज इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बें दूर हो जाते हैं।

बेसन फेस पैक
कृति सेनन अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती हैं। बेसन प्राकृतिक तरीके से चेहरे को निखारने का काम करता है। बेसन का पैक बनाने के लिए हेल्दी, बेसन, नींबू के साथ गुलाब जल मिलाकर पेस्ट चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है।

वर्कआउट
कृति अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए रोज वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट करने से शरीर से पसीना बाहर निकलता है जिससे स्किन को पोर्स खुल जाते है। जो कि ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही असरदार है।

पानी
कृति सेनन अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड बनी रहती हैं। कृति सिंपल पानी पीने के साथ साथ नारियल पानी और जूस पीती हैं।

नो मेकअप
कृति अपने काम की वजह से काफी मेकअप करती हैं। ज्यादा समय तक स्किन पर मेकअप रहने से स्किन पर दाने, पिंपल और झुर्रियां देखने को मिलती हैं। ऐसे में कृति सेनन रात को सोने से पहले चेहरे से मेकअप रिमूव करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications