Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
हेमा मालिनी की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज, 72 की उम्र में अपनाती है ये ब्यूटी रूटीन
बॉलीवुड ड्रीम गर्म यानी हेमा मालिनी 70 के दशक की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। हेमा मालिनी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने ब्यूटी और फिटनेस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। 72 साल की हेमा मालिनी के चेहरे पर आज भी ग्लो देखने को मिलता है।

72 साल की उम्र में भी हेमा मालिनी काफी यंग लगती हैं। हेमा मालिनी अपने ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल चीजे करती हैं। हेमा मालिनी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनके ब्यूटीफूल और ग्लोइंग स्किन का राज।

डांस
हेमा मालिनी अपने शानदार डांस के लिए जानी जाती है। फिट रहने के लिए योग के साथ साथ डांसिंग भी करती हैं। हेमा मालिनी कई स्टेज शो में डांस कर चुकी है। हेमा ग्लोइंग स्किन के लिए डांस करती हैं।

हेल्दी डाइट
हेमा मालिनी अपने जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। हेमा मालिनी सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं। इसके साथ साथ वह अपनी डाइट में फल और सब्जियां का सेवन सकती हैं। हेमा मालिनी के अनुसार शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी होता है। इसलिए वह अपनी डाइट में नारियल पानी, ग्रीन ट्री और फ्रुट जूस का सेवन करती हैं।

पूरी नींद
हेमा मालिनी एक्ट्रेस के साथ साथ सांसद भी हैं। हेमा मालिनी का शेड्यूल काफी बिजी रहता है। हेमा कितनी भी बिजी रहें लेकिन वह अपनी नींद जरुर पूरी करती हैं। कभी नींद पूर नहीं होती है तो वह योग और मेडिटेशन करती है जिससे उनका चेहरा फ्रेश बना रहे।

नारियल पानी
हेमा मालिनी अपने ग्लोइंग स्किन के लिए रोज एक नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। जिससे स्किन की फाइन लाइन्स कम हो जाती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। नारियल पानी ना केवल ग्लोइंग स्किन बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

योग
हेमा मालिनी अपनी चमकदार स्किन के लिए योग और प्राणायाम करती है। इससे उनकी स्किन टाइट और चमकदार बनी रही हैं। हेमा मालिनी 72 साल की उम्र में योग करती है, ऐसे में वह लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं।



Click it and Unblock the Notifications
