Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Winter Skin Care: हिना खान सर्दियों में ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए लगाती हैं उबटन
सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई और डल हो जाती है। सर्दियों में त्वचा की डलनेस को दूर करने के लिए महिलाएं चेहरे पर मॉइश्चराइजर और लोशन लगाती है। ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आप घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल कर सकते हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करती है। हिना खान सोशल मीडिया पर अक्सर ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए हिना खान उबटन का इस्तेमाल करती हैं। आप भी सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं विंटर में त्वचा की देखभाल के लिए कैसे बनाएं उबटन।

उबटन बनाने का तरीका
हिना खान ने मार्केट से उबटन खरीदकर लगाया है, लेकिन आप उबटन को घर पर आसानी से बना सकते हैं। उबटन बनाने के लिए हल्दी और दही का इस्तेमाल किया जाता है। उबटन बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच हल्दी, 2 से 3 केसर, गुलाब जल, दही लें। उबटन बनाने के लिए हल्दी, दही, केसर और गुलाबजल मिक्स कर लें। इसमें बेसन मिला लें। इस मिश्रण में आप नारियल या फिर बादाम का तेल भी डाल सकते हैं।

उबटन का कैसे करें इस्तेमाल
उबटन लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें। वॉश करने के बाद चेहरे पर उबटन लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे धो लें। चेहरा साफ करने के लिए चेहरे पर फेस सीरम या फिर मॉइश्चराइजर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस उबटन का इस्तेमाल करें।

उबटन बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
-फेस उबटन बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा ना और ना ही ज्यादा पतला ना हो।
-उबटन को चेहरे पर उंगलियों को टैब करके लगाएं।
- उबटन को चेहरे पर केवल 15 मिनट तक लगाएं।

फेस मास्क लगाने के फायदे
-उबटन लगाने से चेहरे पर ब्राइटनेस आती है। उबटन में मौजूद बादाम और नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
- उबटन लगाने से सनबर्न भी ठीक हो जाता है।
- उबटन लगाने से चेहरे के काले धब्बे और डार्क सर्कल दूर हो जाते है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।



Click it and Unblock the Notifications
