Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
होली का मजा डबल करने के लिए घर पर बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल, जानें हर्बल रंग बनाने का तरीका
होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाला रंग स्किन के लिए काफी हानिकारक होता है।

ऐसे में घर पर कलर बना कर होली की मस्ती का मजा ले सकते हैं। हर्बल कलर का इस्तेमाल करने से स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। चलिए जानते हैं हर्बल कलर बनाने का तरीका।

लाल गुलाल बनाने का तरीका
होली के दिन के दिन लोग लाल रंग का काफी इस्तेमाल करती हैं। लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए 3 चम्मच कुमकुम, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 5 चम्मच मैदा लें। कुमकुम चंदन पाउडर और मैदा मिला लें। इस लाल गुलाल से आप जमकर होली खेल सकते है।

पीला गुलाल बनाने का तरीका
होली के दिन लोग पीले गुलाल का अधिक इस्तेमाल करते हैं। पीला गुलाल बनाने के लिए आपको 3 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 2 चम्मच चावल का आटा लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं। आपका ऑर्गेनिक पीला गुलाल तैयार है आप इस गुलाल का इस्तेमाल कर होली का त्योहार बना सकती है।

हरा गुलाल
हरा गुलाल बनाने के लिए टैलकम पाउडर और फूड ग्रेड हरा रंग लें। खाने में इस्तेमाल होने वाला फूड ग्रेड हरा रंग आपको किसी भी मार्केट से मिल जाएगा। हरा रंग बनाने के लिए 8 चम्मच टेलकम पाउडर में एक चम्मच फूड ग्रेड हरा रंग अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस कलर को सूखने दे। 1 घंटे बाद आपका हरा कलर तैयार है।

ऑरेंज गुलाल
ऑरेंज गुलाल बनाने के लिए 3 चम्मच केसरिया सिंदूर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 5 चम्मच बेसन लें। केसरिया रंग बनाने के लिए आप मार्केट से सूखा केसारिया सिंदूर ले सकते हैं। इसके अलावा आप हनुमान जी पर चढ़ाए जाने वाला गीला सिंदूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। केसरिया सिंदूर के साथ चंदन पाउडर और बेसन को मिक्स कर लें। होली के दिन इस हर्बल कलर से आप जमकर होली खेल सकते है।

गुलाबी रंग का गुलाल
गुलाबी रंग का गुलाल का इस्तेमाल होली के दिन अधिक किया जाता है। गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर को कस लें इसके बाद चुकंदर को सूखा लें। जब चुकंदर सूख जाए तो इसमें 2 चम्मच आटा मिला लें। वहीं आपको डार्क गुलाबी कलर चाहिए तो आप फूड ग्रेड गुलाबी रंग मिला सकते है।



Click it and Unblock the Notifications