Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
चेहरे के तिलों से हैं परेशान, जानिए तिल हटाने के घरेलू उपाय
चेहरे या शरीर पर कुछ तिल बहुत ही सुंदर लगते हैं। तिल की वजह से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा तिल होने की वजह से खूबसूरती कम हो जाती हैं।

चेहरे पर तिल ज्यादा हो तो इसे मेकअप से भी छिपाया नहीं जा सकता है। अगर आप भी अपने चेहरे पर ज्यादा तिल से परेशान है तो आप इन टिप्स की मदद से चेहरे से तिल हटा सकते हैं।

तिल होने का कारण
चेहरे से तिल को हटाने से पहले यह जानिए कि तिल होने का कारण क्या है। जब त्वचा की कोशिकाएं फैलने की बजाए एक जगह इकट्ठी हो जाती है तो त्वचा में उस जगह तिल बन जाता है। स्किन में मेलानिन पिग्मेंट बनाने का काम मेलानाइट्स कोशिकाएं करती है, जब ये कोशिकाएं त्वचा की किसी एक जगह पर जमा हो जाती है तो तिल बन जाता है। कई बार तिल कारण जेनेटिक भी होता है। लंबे समय तक धूप में रहने से भी तिल पैदा हो जाते हैं।

चेहरे पर तिल हटाने के उपाय
तिल को हटाने के लिए क्लीनिकल लेजर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेजर ट्रीटमेंट बहुत महंगा पड़ सकता है। ऐसे में आप घरेलू उपाय से तिल हटा सकते हैं। चलिए जानते हैं तिल हटाने के घरेलू उपाय।

ऐप्पल साइडर विनेगर
ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल तिल हटाने के लिए किया जाता है। चेहरे पर ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पैड लें उसमें ऐप्पल साइडर विनेगर लगाएं उसके बाद इस तिल पर लगाएं। तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। इस प्रक्रिया को तब से करें जब तक कि तिल सूख कर पपड़ी बन कर हट ना जाए।

प्याज का रस
प्याज के रस में मौजूद ऐमिनों ऐसिड सल्फॉक्साइड और सल्फेनिक ऐसिड तिल हटाने में काम करते है। चेहरे के तिल हटाने के लिए प्याज के रस को तिल वाली जगह पर लगाएं। घंटेभर रहने दें। फिर पानी से चेहे पर धो लें। इस प्रक्रियां को दिन में दो से तीन बार करें।

बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल
बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल का इस्तेमाल तिल हटाने के लिए किया जा सकता है। सबसे पहले थोड़ा सा बेकिंग सोडा और कुछ बूंद कैस्टर ऑयल का लें। इसे अच्छे से मिला दें। इसके बाद इस पेस्ट को तिल पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। अगर आपके स्किन पर बेकिंग सोडा लगाते समय जलन होती है तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना करें।

पाइनएप्पल
पाइनएप्पल का इस्तेमाल कर भी आप चेहरे से तिल को हटा सकते है। पाइनएप्पल का एक टूकड़ा लें तिल वाली जगह पर कुछ मिनटों के लिए लगाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरा पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार करें। कुछ ही मिनटों मे आपको फर्क नजर आ सकता है।

लहसुन का रस
लहसुन के रस में एलिसिन पाया जाता है जो एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है। चेहरे के तिल हटाने के लिए एक लहसुन की कली का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तिल पर लगाएं। इसका रोज इस्तेमाल करने से आपका तिल हल्क हो जाएगा।

केले का छिलका
केले के छिलके मौजूद एन्जाइम और ऐसिड्स चेहरे के तिल दूर करने में मददगार है। केले के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है। तिल हटाने के लिए केले के छिलके के अंदरुनी हिस्से के आप तिल पर रखे। रात पर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें। ऐसा करने से तिल गायब हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications