Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
चिलचिलाती गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये स्किन केयर रुटीन, त्वचा को मिलेगी ठंडक
गर्मियों में चिलचिलाती धूप की चेहरे को झुलसा देती है। गर्मी की वजह से चेहेर पर डलनेस नजर आती है, जिससे चेहरा बेजान लगता है। गर्मियो के मौसम में त्वचा की तेल ग्रंथिया यानी ऑयल ग्लैंडस काफी एक्टिव हो जाती है जिसकी वजह से टी जोन के पास काफी ऑयल यानी सीबम आता है, साथ ही स्किन पर रैशेज, सन बर्न, टैन प्रीमेच्योर एजिंग साइन नजर आने लगते है।

गर्मियों में इन समस्या से बचने के लिए एक अच्छा स्किन केयर रुटीन फॉलो करना चाहिए। गर्मियों को मौसम में पसीने और मुंहासे की वजह से स्किन की ज्यादा देखभाल की जरुरत पड़ती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में त्वचा की कैसे देखभाल की जाएं।

गर्मियों में फेस मिस्ट का करें इस्तेमाल
गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए फेस मस्ट काफी अच्छा माना जाता है। फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने से त्वचा पर डेलनेस नजर नहीं आती है। नेचुरल फेस मिस्ट त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। होममेड फेस मिस्ट को बनाने के लिए कुछ गुलाब की पंखुड़ियां और एक लीटर पानी लें। पानी को उबाल लें और इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को डालें। इसके बाद इस पानी को रातभर के लिए रख दें। अगले दिन सुबह इस पानी को स्प्रे वाली बोतल में छान कर रखे लें। फिर इस पानी को आप फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते है।

आइस क्यूब
गर्मियों मे चेहरे पर ओपन पोर्स काफी बड़े हो जाते है ऐसे में ओपन पोर्स को छोटा करने और चेहरे को ठंडक देने के लिए आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते है। आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से चेहरे पर राहत मिलती है। चेहरे को ठंडक देने के लिए आप एलेवोरे जेल आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस क्यूब त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ ओपन पोर्स को भी करता है।

टमाटर फेस पैक का करें इस्तेमाल
गर्मियों के मौसम में स्किन टैनिग होना आम बात है। वहीं ज्यादा गर्मी होने की वजह से त्वचा पर जनल होती है। त्वचा की जलन और टैनिग को कम करने करने के लिए कूलिंग फेसपैक का इस्तेमाल करते है। कूलिंग फेस पैक बनाने के लिए टमाटर और शहद का इस्तेमाल करें। टमाटर का पेस्ट बनाकर उसमें शहद मिला लें। इस मिक्षण को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो ले। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो इस मिक्षण में बेसन मिला लें। इस फेस पैक से चेहरे को ठंडक मिलेगी साथ ही टैनिग भी कम होगी।



Click it and Unblock the Notifications
