Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं फेशियल शीट मास्क, पाएं इंस्टेंट ग्लो
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं शीट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इन दिनों स्किन केयर के लिए शीट मास्क का यूज काफी ट्रेंड में बना हुआ है। शीट मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। फेशियल मास्क शीट काफी महंगे होते है। इस सीठ में केमिकल का इस्तेमाल होता है जिससे स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है।

मार्केट में मिलने वाले शीट में केमिकल का इस्तेमाल होता जिसकी वजह से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है लेकिन लंबे समय के लिए ये स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप घर पर फेशियल शीट मास्क बना सकते है। घर पर आप आसानी से शीट मास्क बना सकते है। चलिए जानते हैं शीट मास्क बनाने का तरीका और विधि।

हर्बल शीट मास्क बनाने का तरीका
हर्बल शीट मास्क बनाने के लिए वेट वाइप्स, ताजा दही, एलोवेरा जेल लें। वेट वाइप्स आपक किसी भी शॉप से ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में महिलाएं वेट वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। चेहरा साफ करने के लिए वेट वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है। मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल लें। एलोवेरा चेहरे को ठंडक देने में मदद करता है। एलोवेरा का इस्तेमाल कर चेहरे के डार्क स्पोट्स को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही मिलाएं। दही स्किन को मॉइश्चराइजर करने में मदद करता है।

शीट मास्क का इस्तेमाल
एक वेट वाइप्स लें इस पर पेस्ट लगाएं। इसके बाद इस वाइप को फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद वेट वाइप को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर मास्क लगाएं। इसके बाद मास्क को हटाए फिर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्टी में जाने से पहले आप इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड फेशियल शीट का इस्तेमाल करने से चेहरे पर किसी भी तरह के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है।

एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि चेहरे की फाइन लाइन्स को कम करने मे मदद करता है। एलोवेरा नेचुरल एंटी एजिंग प्रोडक्ट है जो कि त्वचा की डेड सेल्स को साफ करने में मदद करता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है। एलोवेरा जेल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। जो कि चेहरे के कील मुंहासों को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
