Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
चमकदार त्वचा के लिए इस्तेमाल करें साबूदाना DIY फेस पैक
नवरात्रि के दिनों में साबूदाना काफी यूज किया जाता है। साबूदाना को व्रत के दौरान खाया जाता है। क्या आप जानते है साबूदाना स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। साबूदाना का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।

नवरात्र के दिनों में आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहते है तो आप साबूदाना के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साबूदाना फेस पैक एकदम नेचुरल होता है जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है। चलिए जानते फेस पैक बनाने का तरीका।

साबूदाना फेस पैक बनाने का तरीका
1 बड़ा चम्मच साबुदाना, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी या फिर एक चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच गुलाबजल लें। पैन में साबुदाना और नींबू का रस मिला कर धीमी आंच पर मिश्रण बनने तक अच्छे से हिलाएं। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को पीस लें। इसके बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन वाले, बेसन नॉरमल स्किन वाले मिलाए। इस मिश्रण में गुलाब जल डालकर पेस्ट अच्छे से तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

साबूदाना के लाभ
साबूदाना में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। साबूदाना का फेस पैक लागने से चेहरे पिंपल और एक्ने दूर हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर चमक देखने को मिलती हैं। अगर आपके चेहरे की चमक कम हो गई है तो आप साबूदाना के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चेहरे की चमक के लिए यूज करें साबूदाना का फेस पैक
चमकदार स्किन हर किसी की चाहत होती है, ग्लोइंग स्किन के लिए आप साबूदाना का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साबूदाना का फेस पैक स्किन के दाग धब्बों को ठीक करने में काफी असरदार है।

स्किन को एक्सफोलिएट करता है
साबूदाना का फेस पैक चेहरे को साफ करने में मदद करता है। साबूदाना स्किन की गंदगी को दूर करने में काफी मददगार होता है। साबूदाने को दूध के साथ भिगो कर अपने चेहरे को साफ करें। इससे आ आपका चेहरा सॉफ्ट और साफ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
