Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
DIY: घर पर बनाए ताजे गुलाब और एलोवेरा का जैल, मिलेगा फेशियल वाला निखार
गर्मी का मौसम आ चुका है और इसके साथ ही स्किन संबंधी परेशानियों का दौर भी शुरू हो गया है, दरअसल गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा चुभती धूप, धूल और पसीने की मार झेलती है। जिससे हमारी स्किन की असली रंगत खो जाती है। वैसे इससे बचने के लिए यूं तो मार्केट में कई सारे आप कैमिकल से बने महंगे लोशन और क्रीम उपलब्ध है। लेकिन ये हर किसी को सूट करेंगे या नहीं इस बात की गारंटी कोई नहीं लेता। ऐसी स्थिति में स्किन में ग्लो लाने वाले नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल फायदे का सौदा साबित होते है। क्यूंकि ये ना सिर्फ किफायती होते है बल्कि इनसे स्किन पर किसी तरह का कोई रिएक्शन होने की संभावना भी कम रहती है।

गुलाब जल सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी स्किन का बचाव करने में सहायक है। इसके अलावा, एलोवेरा में मौजूद हीलिंग और सूदिंग गुण भी सनबर्न से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कील-मुंहासों, दाग-धब्बों को हटाने, स्किन को मॉइश्चराइज करने, स्किन को साफ और तरोताजा रखने, डार्क सर्कल्स एवं झूर्रियों मिटाने और स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में भी ये ताजे गुलाब और एलोवेरा से बना जेल किसी वरदान से कम नहीं है।
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो भी आप इसे एक बार ट्राय करके देख सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस जेल को सात दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, तो अगर आप वर्किंग है और इन सब चीजों को बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाती, तो इस जेल को वीकेंड पर बनाकर फ्रिज में रख लें। इसको बनाने का तरीका बेहद आसान है। जो कुछ इस तरह है -

सामग्री
- ताजे गुलाब की पंखुड़ियां
- गुलाब जल
- एलोवेरा जैल
- बादाम तेल
बनाने का तरीका
ताजी गुलाब की पंखुडिया लें, इसके डंटल हटा दें और साफ पानी में धो लें। इसके बाद इसके पानी को निथार लें और इन पंखुडियों को मिक्सर जार में ड़ालें। इन पंखुडियों के साथ तीन छोटे चम्मच गुलाब जल भी ड़ालें और इसे पीस लें। फिर जाली में छानकर इसका जूस निकालें, इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और एक छोटा चम्मच बादाम तेल मिलाए और इसे अच्छे से हिलाए। फिर धीरे-धीरे गुलाब की पंखुडियों का रस मिलाए, इसमें कम से कम इतना रस मिलाए कि ये तरल रूप में आ जाए। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले चेहरा धोकर मसाज करते हुए लगाए। कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद ही आप अपनी स्किन में नई चमक देखेंगे।
सुरक्षित रखने का तरीका
इस पेस्ट को किसी छोटे कांच के जार मे ड़ालकर फ्रिज में सेव रखा जा सकता है, अगर आपने इसे बाहर रखा तो बाहर की गर्मी के कारण ये पेस्ट खराब हो सकता है। इस पेस्ट का इस्तेमाल एक सप्ताह तक किया जा सकता है।

जब आप इसे हर दिन अप्लाई करते हैं, तो आपको निम्नलिखित चेहरे पर बदलाव दिखाई देंगे:
*त्वचा का कसाव।
* एक शांत और सुखदायक एहसास जो पूरे दिन रहता है।
* सन बर्न या किसी अन्य प्रकार की गैर-खतरनाक त्वचा की चोट / स्थिति का तुरंत उपचार।
* पहले की तुलना में कम मुंहासे।
* ब्लड फ्लो में सुधार जिससे चेहरा स्वस्थ और जवां दिखने लगता है।
* कम पिंपल्स, रैशेज और ऐसी ही अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं।



Click it and Unblock the Notifications
