Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सॉफ्ट और स्मूद लिप्स के लिए बनाएं लेमन लिप स्क्रब
ठंड के मौसम में होंठों का रूखापन बढ़ना बेहद आम बात है। खासतौर से, जब लिप्स पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं तो ऐसे में उसे एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। आमतौर पर लिप्स से डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए मार्केट में कई तरह के स्क्रब अवेलेबल है। लेकिन अगर आप डेड स्किन सेल्स को हटाने के साथ-साथ अपने लिप्स को अधिक ब्राइटन भी करना चाहते हैं तो ऐसे में घर पर ही लेमन लिप स्क्रब तैयार किया जा सकता है। नींबू सिर्फ सेहत और स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि लिप्स के लिए भी उतने ही लाभकारी माने गए हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही लेमन लिप स्क्रब बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं-

लेमन लिप स्क्रब के फायदे
अगर आप घर पर ही लेमन लिप स्क्रब बनाते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• इसमें हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिसके कारण आपके लिप्स को कोई नुकसान नहीं होता है।
• नींबू में मौजूद विटामिन सी ना केवल आपके लिप्स को गहराई से पोषण देता है, बल्कि डार्कनेस और टैनिंग को भी दूर करता है। जिससे आपके लिप्स अधिक ब्राइटन नजर आते हैं।
• लेमन लिप स्क्रब आपके होंठों को अधिक मुलायम और मोटा बनाता है।
• लेमन लिप स्क्रब फटे और रूखे होंठों का प्रभावी ढंग से इलाज करने में मदद करता है। यह ना केवल आपके लिप्स से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है बल्कि वाटर लॉस को भी रोकता है। जिसके कारण आपके होंठ अधिक स्मूद और हेल्दी बनते हैं।
नींबू और शहद से बनाएं लिप स्क्रब
अगर आप घर पर ही नेचुरल तरीके से अपने लिप्स का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस लिप स्क्रब को बनाएं।
आवश्यक सामग्री
• चीनी - 2 बड़े चम्मच
• शहद - 1 छोटा चम्मच
• लेमन एसेंशियल ऑयल - 5-10 बूंद
• मीठे बादाम का तेल - 2 चम्मच
• लिप स्क्रब कंटेनर
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले एक कटोरी में चीनी, शहद और बादाम का तेल डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब इसमें लेमन एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इस मिश्रण को लिप कंटेनर में स्टोर करें।
• आप इस होममेड लिप स्क्रब से नियमित रूप से अपने होंठों को स्क्रब करें।
नींबू और चीनी से बनाएं लिप स्क्रब
नींबू, चीनी और कोकोनट ऑयल की मदद से भी एक नरिशिंग लिप स्क्रब तैयार किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
• दानेदार चीनी - 6 बड़े चम्मच
• वर्जिन कोकोनट ऑयल- 4 बड़े चम्मच
• नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
• लेमन एसेंशियल ऑयल - 6 बूंद
• विटामिन ई तेल - 2 बूंद
इस्तेमाल का तरीका
• सबसे पहले एक बाउल में चीनी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप इसमें नींबू का रस, लेमन एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसे लिप कंटेनर में डालें और इसे 3 महीने तक उपयोग करें।
• आप अपने होंठों को हल्का सा गीला करके लिप स्क्रब को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
नींबू और जोजोबा ऑयल से बनाएं लिप स्क्रब
यह भी एक बेहद आसान लिप स्क्रब है। इसमें शहद और जोजोबा ऑयल के कारण यह आपके होंठों की नमी को बनाए रखने में मददगार है।
आवश्यक सामग्री
• दानेदार चीनी - 1 1/2 चम्मच
• जोजोबा ऑयल - 1 चम्मच
• शहद - आधा चम्मच
• लेमन एसेंशियल ऑयल - 1 बूंद
• लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 1 बूंद
• नींबू का रस - 2-4 बूंद
इस्तेमाल का तरीका
• सबसे पहले एक छोटी कटोरी में जोजोबा तेल और शहद मिलाएं।
• फिर अप लेमन एसेंशियल ऑयल, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और नींबू का रस मिलाएं।
• अब आप इसमें चीनी डालें और तब तक मिलाए जब तक कि चीनी थोड़ी पिघल न जाए और आपको मनचाहा गाढ़ापन न मिल जाए।
• अब आप इस लिप स्क्रब को लिप स्क्रब कंटेनर में स्टोर करें और अगर ताज़ा नींबू के रस का उपयोग कर रहे हैं तो इसे फ्रिज में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
