Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में ग्लोइंग और चमकदार त्वचा के लिए इस्तेमाल करें मैंगो बटर DIY फेस पैक
गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में पका हुआ आम खाना हर किसी को पसंद होता है। आम की तासीर गर्म होती है, ज्यादा आम खाने से फोड़े फुंसी निकल जाते है। वहीं कच्चे आम का पानी शरीर को ठंडक देने का काम करता है साथ ही लू से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते है आम का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। आम ही नहीं बल्कि आम की गुठली का इस्तेमाल करने से स्किन पर चमक आती है। आम की गुठली का इस्तेमाल कर स्किन इंफेक्शन से भी बचा सकता है। चलिए जानते हैं होममेड आम फेस पैक बनाने का तरीका।

गुठलियों का फेस पैक
आम की गुठलियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, नैचरल ऑयल, प्रोटीन, पोटैशियल और कैल्शियम । पुराने समय में त्वचा की देखभाल के लिए गुठलियों को उबालकर त्वचा और बालों में लगया जाता था। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में गुठलियों का फेस पैक बनाना आसान काम नहीं हैं। ऐसे में मार्केट में आम की गुठली पाउडर मिल जाता है जिसका पेस्ट बनाकर आप त्वचा पर लगा सकते हैं। आम की गुठलियों का फेस स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आम की गुठलियों से तैयार बटर त्वचा को जवां बनाए रखता है।

आम के फेस पैक का फायदा
आम की गुठलियों से बना फेस पैक स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर त्वचा की टैनिंग को कम किया जा सकता है। सनबर्न को कम करने के लिए ये फेस पैक बहुत ही असरदार है। चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए आम की गुठलियों का फेस पैक बहुत ही असरदार है। त्वचा की नमी को बनाएं रखने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम और ओटमील फेस पैक
आम और ओट्स से बना फेस पैक डेड स्किन को हटाने में काफी मदद करता है। इसके अलावा ये फेस पैक स्किन को सॉफ्ट बनाएं रखने में मदद करता है। फेस पैक को बनाने के लिए आम, बादाम पाउडर, ओट्स, दूध लें। सबसे पहले आम लें। एक चम्मच आम का पल्प लें इसमें कच्चा दूध मिलाएं, इसके बाद इसमें एक चम्मच बादाम पाउडर और एक चम्मच ओट्स मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

आम और शहद का फेस पैक
एक्ने से निजात पाने के लिए आम और शहद का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद का इस्तेमाल कर ड्राई स्किन को ठीक किया जा सकता है। फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आम, शहद और नींबू का रस लें। इस फेस पैक को बनाने के लिए आम का पल्प लें। एक चम्मच पल्प में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
