Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में चमकदार स्किन के लिए लगाएं शहद के ये फेस पैक
शहद का इस्तेमाल खान के साथ साथ स्किन की खूबसूरती के लिए भी किया जाता है। शहद का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग- धब्बे, पिंपल और झुर्रियों को कम किया जा सकता है। चेहरे पर रोज शहद लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

सर्दियों में स्किन केयर के लिए शहद बहुत ही कारगार है। अपनी स्किन केयर रुटीन में आप इसे शामिल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं शहद का इस्तेमाल करने का तरीका।

शहद का फेस पैक
इस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट पर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

शहद और छाछ का फेस पैक
इस फेस पैक को लगाने के लिए एक चम्मच छाछ, एक चम्मच शहद और अंडे की जर्दी लें। इसे अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

एक्ने के लिए शहद का करें इस्तेमाल
एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच शहद और ऑलिव ऑयल लें। इसे अच्छे से मिलाएं इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। इसको लगाने से चेहरे के एक्ने दूर हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी।

डेड सेल्स को हटाने में मददगार है शहद
स्किन की डेड सेल्स को हटाने के लिए बादाम पाउडर और शहद को मिलाएं। इस मिश्रण से स्क्रब करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करती हैं। बादाम स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।

ड्राई स्किन
ड्राई स्किन वाले शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इस मिश्रण में नींबू का रस मिला लें। इस लोशन को मिनट तक लगाएं। इससे चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
