Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
फेस पर शहद लगाने से हो सकते ये नुकसान, जानें शहद लगाने का सही तरीका
सर्दियों में शहद का इस्तेमाल सेहत और स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है। शहद का इस्तेमाल की बीमारियों को दूर करने के साथ साथ चेहरे और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। शहद नेचुरल प्रोडक्ट है जिसके साइड इफेक्ट होने के बहुत ही कम चांस होते है।

लेकिन कई बार गलत तरीके से शहद का इस्तेमाल करने से इसका नुकसान भी हो सकता है। शहद का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। चलिए जानते हैं शहद के फायदे और नुकसान।

शहद का इस्तेमाल स्किन के लिए
शहद एक मीठा और चिपचिपा तरल पदार्थ है। इसका उत्पादन मधुमक्खिंया करती हैं। शहद का इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में किया जाता है। शहद का इस्तेमाल मुंहासे और एक्ने को ठीक करने के लिए किया जाता है। चेहरे पर पर शहद का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। चेहरे पर कच्चा शहद बहुत ही लाभकारी है।

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे
कच्चा शहद त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है। सोरायसिस, मुंहासे और एक्ने की परेशानी से निजात पाने के लिए शहद बहुत ही असरदार है। त्वचा का रंग साफ करने के लिए ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद त्वचा की मृत कोशिकाओं को हील करने में मदद करता है। चेहरे की सूजन कम करने के लिए भी शहद बहुत ही असरदार है।

चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल
शहद का इस्तेमाल चेहरे की रंगत को साफ करने के लिए किया जाता है। शहद में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं जिससे स्किन की डेड सेल्स को हटाया जा सकता है। डेड स्किन से आपकी स्किन बेजान हो जाती हैं। सर्दियों में बेजान और रुखी स्किन से निजात पाने के लिए शहद के फेस पैक का इस्तेमाल करें।

चेहरे पर शहद लगाने से होने वाले नुकसान
शहद लगाने से नुकसान बहुत ही कम होता है लेकिन कई बार लोगों में शहद से एलर्जी देखने को मिलती हैं। शहद से एलर्जी होने पर चेहरे पर लाल पैच, जलन और सूजन आ जाती है। जब भी आप शहद का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती है तो सोने से पहले अपने चेहरे को जरुर साफ करें। इससे त्वचा पर एलर्जी होने के चांस कम हो जाते हैं।

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन हानिकारक
शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्म चीज के साथ शहद का सेवन करने स गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शहद का इस्तेमाल गर्म पानी, दूध और चाय के साथ नहीं करना चाहिए। आप शहद का इस्तेमाल गर्म चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। शहद का इस्तेमाल हल्के गुनगुने पानी में करना चाहिए। हल्का गर्म पानी में शहद का इस्तेमाल करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है।

इन चीजों के साथ शहद का सेवन ना करें
चीनी के साथ शहद का इस्तेमाल काफी हानिकारक होता है। इसलिए चीनी के साथ शहद मिलाकर इस्तेमाल ना करें। शहद का सेवन घी या मक्खन के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम खराब हो सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी परेशानी देखने को मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
