Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
जवां और चमकदार स्किन के लिए इस्तेमाल करें नेरोली ऑयल, जानें इसके फायदें
त्वचा की देखभाल के लिए इन दिनों महिलाएं ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। ऑयल मसाज लेने से चेहरे पर चमक और ग्लो देखने को मिलता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप नेरोली ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। नेरोली का इस्तेमाल करने से स्किन की एलर्जी खत्म हो जाती है।

नेरोली ऑयल ऑरेंज ट्री के फूलों से बनता है। इस तेल की खुशबू बहुत मीठी होती है। इस तेल का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स और स्पिलट एन्ड्स को ठीक करता है। चलिए जानते हैं नेरोली तेल के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

एक्ने से पाएं निजात
एक्ने किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देता है। अगर आप भी अपने चेहरे पर एक्ने से परेशान है तो आप नेरोली ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप नेरोली ऑयल की कुछ बूंदे अपने हाथों में ले और जहां एक्ने है वहां रात को फेल पर लगाकर स्किन क्लीन करें। ऐसा करने से आपके चेहरे के एक्ने कम हो जाएंगे।

झुर्रियों में कमी
नेरोली ऑयल का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। कई बार स्किन पर ज्यादा स्क्रब करने से भी फाइन लाइन्स आ जाती हैं। नेरोली ऑयल का इस्तेमा करने से स्किन पर नई कोशिकाएं बनती हैं जो कि एंटी एजिंग का काम करती हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से आंखों के आस- पास झुर्रियां कम हो जाती हैं।

इन्फेक्शन से बचाव
नेरोली ऑयल का इस्तेमाल करने से जख्म और ड्राई स्किन ठीक हो जाती है। इस तेल का इस्तेमाल करने से स्किन को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। नेरोली ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन इन्फेक्शन को कम करता है। नेरोली ऑयल में नेचुरल हाईड्रेटिंग गुण पाएं जाते हैं जो कि स्किन को मॉइश्चराइजर करने में मदद करता है।

स्ट्रेच मार्क्स करें कम
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए नेरोली ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर नेरोली ऑयल का इस्तेमाल करें इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएंगे। इससे आपकी स्किन मुलामय भी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
