Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! वज़न कम करने से बालों और स्किन को होता है नुकसान, वेट लूज करने के साइड इफेक्ट्स पर डाल लें नजर
महिलाएं यंग और खूबसूरत दिखने के लिए अपना वजन कम करती हैं। लेकिन कई बार तेजी से वजन कम करना हमारी सेहत के साथ साथ हमारे स्किन और बालों के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन धीरे धीरे कम होना हल्दी माना जाता है।

अगर आपका वजन तेजी से कम हुआ है तो आपकी स्किन और बालों को इससे काफी नुकसान होता है। चलिए जानते हैं वजन कम से स्किन को क्या क्या नुकसान होता है।

ढीली स्किन
तेजी से वजन कम करने से त्वचा लटक जाती है। इसका एक बड़ा कारण है कि पल्सिटक फाइबर का डैमेज होना, दरअसल तेजी से वेट लॉस होने से पल्स्टिक फाइबर डैमेज हो जाता है जिससे स्किन की कसावट कम हो जाती है। बता दें कि स्किन में मौजूद पल्स्टिक फाइबर स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाने और घटाने में काम करता है। इससे स्किन के खींचने और सिकुड़ने की प्रक्रिया सही तरह से काम करती हैं।

हेयर फॉल
तेजी से वजन कम करने से स्किन के साथ साथ बालों को भी काफी नुकसान होता है। तेजी से वजन कम होने से हेयर फॉल भी होता है। तेजी से वजन कम करने से शरीर के कई पोषक तत्व कम हो जाते है जिस वजह से बाल झड़ने लग जाते हैं। अगर आपका वजन तेजी से कम हुआ है तो आप अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें इससे आपके झड़ते बालों में कमी आएंगी।

एक्ने और पिंपल
कई बार वजन कम करने के लिए लोग खराब डाइट का सेवन करते हैं। जिससे वजन तो कम हो जाता है लेकिन इससे त्वचा डैमेज हो जाती है। वजन कम करने से त्वचा पर इसका काफी असर देखने को मिता है। वजन कम करने के लिए कम डाइट और खराब डाइट लेने की वजह से स्किन पर एक्ने, पिंपल और त्वचा बेजान लगती है।

डार्क सर्कल
हमारी डाइट का असर हमारी नींद पर पड़ता है। लगातार डाइट प्लान चेंज करने से नींद पर गहरा असर पड़ता है। फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए अच्छी नींद लेना जरुरी होता है। जब नींद पूरी नहीं होती है तो स्किन बेजान दिखाई देती हैं, वहीं आंखों के चारो तरफ काले घेरे हो जाती हैं। डार्क सर्कल किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अच्छी नींद लेने के लिए आपकी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होना बहुत जरुरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
