Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कभी सुना है स्लैप थेरेपी के बारे में, थप्पड़ खाने से मिलती है सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब अजमा लेते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर कई तरह के ट्रीटमेंट और फेशियल। सुंदर त्वचा के नाम पर मार्केट में कई तरह अजीबो-गरीब ट्रेंड में हैं। इन्हीं में से एक सस्ता सुंदर स्किन टैक्निक इन दिनों फैशन में हैं। दरअसल, अच्छी स्किन पाने के लिए कई शहरों में लोग स्लेपिंग थैरेपी का सहारा ले रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा स्लैपिंग थैरेपी जिसमें थप्पड़ मारकर चेहरे की सुंदरता बढ़ाई जाती है।
ब्यूटी विशेषज्ञों की मानें तो है और स्किन ऐनर्जेटिक होती है। चेहरे पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाते वक्त भी ऐसा ही होता है। कोरिया और अमेरीका में खूबसूरत स्किन के लिए स्लैपिंग थेरपी काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग स्किन को सॉफ्ट रखने और रिंकल्स दूर करने के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे करता है काम
चेहरे पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाने के दौरान भी ब्लड फ्लो बढ़ता है और स्किन एनर्जेटिक होती है। थप्पड़ मारना कोलेजन पर भी काम करता है जिससे स्किन निखरती है। हालांकि थप्पड़ मारने का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि खुद को चोट पहुंचाएं।
चेहरे की नमी बढ़ी रहती है
बस आपको थोड़ा अपनी स्किन पर प्रेशर डालना है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़े। जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी स्किन में ताजगी आएगी। स्लैपिंग थेरेपी से क्रीम और ऑयल को स्किन में अब्जॉर्ब होने में भी मदद मिलती है। इससे स्किन नरम बनी रहती है।
कसावट आती है
थाईलैंड में इसे स्लैप थेरेपी को थाई स्लैप मसाज कहते हैं। यहां लोग त्वचा को झुर्रियों से निजात देने और कसावट के लिए आराम से थप्पड़ खाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
