Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दही से करें स्टेप बाय स्टेप फेशियल पाएं चमकदार और बेदाग स्किन
चमकदार और ग्लोइंग स्किन लड़कियां पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए फेशियल करना बहुत जरुरी होता है। पार्लर जाकर फेशियल करवाने की बजाए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आप दही का इस्तेमाल कर जवां और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। दही से स्टेप टू स्टेप फेशियल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। झुर्रियों वा झाइयों को हटाने के लिए दही से फेशियल कर सकते हैं।

कैसे करें दही से फेशियल
हफ्ते में एक बार चेहरे की फेशियल जरुर करें। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कोई भी साइड इफैक्ट नहीं होता है। नेचुरल चीजों से कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है अगर आपको किसी नेचुरल चीजों से एलर्जी है तो आप उस नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमा ना करें।

क्लीजिंग
सबसे पहले चेहरे की मसाज करें। दो चम्मच दही लें इससे चेहरे की मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी में कॉटन भिगोकर चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे पर जमा गंदगी और धूल मिट्टी निकल जाएगी।

स्क्रब
एक चम्मच दही और आधा चम्मच चीनी पाउडर लें। इसे मिक्स कर लें 5 मिनट तक चेहरे पर गर्दन व हाथों स्क्रबिंग करें। इसके बाद गुनगुने पानी कपड़ा भिगोकर चेहरा क्लीन कर लें।

फेस पैक
दही फेस पैक के लिए 1 चम्मच दही, 5 से 6 बूदें बादाम तेल, 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर और थोडा सा गुलाब जल लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें, इसे चेहरे, गर्दन व हाथों पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करें इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। झुर्रियों, झाइयां, काले, धब्बे, डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

मॉइश्चराइजिंग
फेशियल करने बाद चेहरे पर गुलाब जल व एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कई बार किसी चीज से स्किन एलर्जी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो चेहरे पर एलोवेरा जेल ना लगाएं।

दही के फायदे
दही स्किन मॉइश्चराइज करने के साथ साथ डैड सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं। दही में एंटी बॉयटिक पाया जाता है जो कि त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है। दही का इस्तेमाल कर चेहरे के पिंपल, झुर्रियों और झाइयों को ठीक कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
