Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
सर्दियों में चेहरे पर क्यों होते है एक्ने? बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स
मौसम चेंज होने के साथ साथ स्किन पर कई तरह की समस्याएं आती हैं। ठंड के मौसम में स्किन पर पर रुखापन बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में रेडनेस, खुजली जलन की परेशानी देखने को मिलती है। ठंड के मौसम में कुछ महिलाओं के मुंहासों हो जाते है।

ऐसे में इस मौसम में एक्ने ठीक होने का नाम नहीं लेते है। वहीं महिलाएं इस मौसम में अपने मुंहासे ठीक करने की कोशिश करती है। हालांकि इससे पहले आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए की इस मौसम में मुंहासे क्यों होते है। एक बार मुंहासे होने का कारण पता चल जाए तो एक्ने को आसानी से हटाया जा सकता है। चलिए जानते है सर्दियों में एक्ने होने का कारण।

बार बार चेहरा छूना
ठंड के मौसम में स्किन पर रुखापन बढ़ने का एक कारण चेहरे को बार बार छूना भी है। सर्दियों में अक्सर महिलाएं हैंड क्रीम लगाती है। हैंड क्रीम में हैवी ऑयल का यूज किया जाता है। उन्हीं हाथो से आप फेस क्रीम लगाती है जिससे आपके चेहरे के पोर्स क्लॉग हो जाते है जिसकी वजह से चेहरे पर एक्ने हो जाते है।

कैसे करें चेहरे का बचाव
अपने चेहरे को बार बार छूने से बचे। जब आप अपने हाथों पर हैंड क्रीम लगाएं तो अपने चेहरे पर टच ना करें। नहाने के बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। उसके बाद बॉडी लोशन का इस्तेमाल करें।

गलत मॉइश्चराइजर का लगाना
ठंड के मौसम में चेहरे के रुखेपन को दूर करने के लिए लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते है। कई बार गलत मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर एक्ने हो जाते है।

क्या करें
अगर आपकी स्किन पर एक्ने आते है तो आप सर्दियों में ऑयल फ्री या फिर लाइटवेट मॉइश्चराइजर का यूज करें। ज्यादा ऑयल वाले क्रीम लगाने से चेहरे पर एक्ने होने के चांस ज्यादा होते है।

फेस क्लींजिंग में बदलाव करें
ठंड के मौसम में चेहरे पर एक्ने और दाने होने का सबसे बड़ा कारण स्किन का रुखापन है। सर्दियों के मौसम में हम गर्म पानी से नहाते है और चेहारा साफ करते है जिससे चेहरे पर रुखापन बड़ता है इसके वजह से चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं।

स्किन केयर के लिए क्या करें
नहाते समय लंबे समय तक चेहरे पर गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। नहाने के बाद हल्के गर्म पानी से मुंह धो लें। इसके अलावा चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। चेहरा हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications