Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चेहरे की सूजन को न करें नजरअंदाज, फेस टोनर का इस्तेमाल कर इसे करें कम
इन दिनों महिलाओं के बीच फेस टोनर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। महिलाएं चेहरे की गंदगी, ऑयल निकालने के लिए टोनर का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि फेस टोनर के इस्तेमाल से चेहरे की सूजन को भी कम किया जा सकता हैं। फेस टोनर चेहरे की सेल्स की मरम्मत करता है जिससे चेहरे की सूजन कम होती है।

फेस टोनर स्किन हाइड्रेट करने के साथ साथ मॉइश्चराइज करता है। जिससे स्किन खिली खिली नजर आती है। चेहरे की सूजन कम करने के लिए स्किनकेयर रूटीन में फेस टोनर का इस्तेमाल करें। चलिए जानते है चेहरे की सूजन को अलविदा करने के लिए स्किन टोनर का कैसे करें इस्तेमाल।

फेस सूजन कम करने के लिए टोनर को रखें फ्रिज में
चेहरे की सूजन कम करने के लिए के टोनर को फ्रीज में रख दें। 10 से 15 मिनट तक फ्रिज में टोनर रखें। चेहरे पर टोनर लगाने से पहले आप आपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें। चेहरा धोने के बाद चेहरे पर ठंडा टोनर लगाएं। कॉटन की मदद से चेहरे पर टोनर लगाओं।य़ इससे चेहरे की सूजन में राहत मिलेगी।

आइस क्यूब
चेहरे की सूजन कम करने के लिए टोनर को आइस क्यूब ट्रे में डाल कर बर्फ की तरह जमा कर चेहरे पर लगा लें। जमे हुए टोनर को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की जलन और सूजन कम हो जाएगी। चेहरे की देखभाल के लिए स्किन टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।

घर पर बनाएं टोनर
मार्केट में पाए जाने वाले टोनर में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपनी स्किन पर किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आप घर पर टोनर बना सकते हैं। आप अनार से घर पर टोनर बना सकते है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो डेट स्किन को हटाने में मदद करता है। अनार टोनर का इस्तेमाल स्किन को मुलायम बनाने के लिए किया जाता है।

टोनर बनाने की विधि
टोनर बनाने के लिए एक अनार, एक कप पानी, एक ग्रीन टी बैग, एक चम्मच गुलाब जल। एक बर्तन में पानी डाल कर पानी गर्म करें। जब पानी उबल जाए तो उसमें ग्रीन टी बैग डाल दें, दो मिनट के लिए पानी को ठंडा होने दें। पानी से ग्रीन टी बैग निकाल दें। पानी ठंड़ा होने के बाद उसमें गुलाब जल मिला दें। इसके बाद अनार का जूस निकाल कर उसे उबले पानी मिलांए, इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद आप फेस टोनर तैयार है। इसे एक बोतल में रखें।

टोनर का ऐसे करें इस्तेमाल
घर पर बनाएं टोनर का इस्तेमाल करने के लिए टोनर को रूई पर डालकर, चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद नॉरमल पानी से चेहरा और गर्दन धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
