Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने वाले ओपन पोर्स से छूटकारा पाने के लिए इन DIY फेस पैक का करें इस्तेमाल
कई बार स्किन केयर रुटीन फॉलो करने के बाद भी स्किन रफ लगती है। ऐसे में महिलाएं परेशान रहती है कि स्किन केयर प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी स्किन सॉफ्ट और मुलायम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण ओपन पोर्स है। ओपन पोर्स चेहरे पर छोटे छोटे छेद या गड्ढे जैसे दिखते है।

स्किन पोर्स बड़े होने की वजह से मेकअप भी काफी रफ होता है। वहीं ओपन पोर्स होने की वजह से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो सकते है। ओपन पोर्स की वजह से स्किन क्लीन नहीं लगती है। पोर्स को छोटा करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर करते हैं। चलिए जानते हैं ओपन पोर्स को छोटा करने के घरेलू उपाय।

ठंडे पानी से फेस वॉश करें
अगर आप ओपन पोर्स से परेशान है तो सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे साफ करें। फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद ठंडे पानी का इस्तेमाल करे। ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से पोर्स छोटे हो जाते है।

पोर्स छोटे करने के लिए बेसन और दूध का फेस पैक
बेसन और दूध का इस्तेमाल करने से ओपन पोर्स को ठीक किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच कच्चा दूध, विटामिन ई ऑयल कैप्सूल और हल्दी पाउडर लें। एक बाउल में बेसन, दूध, विटामिन ई कैप्सूल और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से फेस वॉश करें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चारइजर लगाएं।

बादाम और दूध फेस मास्क
त्वचा पर बड़े पोर्स किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते है। बड़े पोर्स की वजह से स्किन पर ज्यादा टैनिंग हो जाती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे दूध और बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए 5 से 6 बादाम और दो चम्मच कच्चा दूध लें। बादाम को रातभर भिगों कर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। चेहरो को साफ कर लें।

दूध, शहद और ओटमील फेस मास्क
चेहरे पर बड़े पोर्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्स को छोटे करने के लिए आप एक चम्मच ओटमील पाउडर, एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद लें। ओटमील पाउडर, एक चम्मच दूध और शहद मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। इस फेस स्क्रब की मदद से पोर्स टाइट होंगे साथ ही डेड स्किन साफ होगी।



Click it and Unblock the Notifications
