Latest Updates
-
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक
वैक्सिंग - शेविंग के बाद त्वचा पर निकल आते है लाल दाने, रेजर बंप से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
महिलाएं मुलायम त्वचा के लिए वैक्सिंग, प्लकिंग और रेजर का इस्तेमाल करती हैं। कई बार वैक्स और शेव करने के बाद लाल दाने हो जाते हैं। ये दाने स्किन के अंदर हेयर उगने की वजह से होते है, जिसे इनग्रो हेयर भी कहते है। वैक्स और शेव करने के बाद बाल मुड़कर अंदर की तरफ बढ़ने लगते है, जिसमें बम्प्स और दाने निकल आते है। इन दानों में पस भी भर सकता है। इन रेजर बंप को नजरअंदाज करना त्वचा के लिए काफी नुकसानकारी हो सकता है। चलिए जानते हैं रेज बंप से छुटकारा पाने के उपाय।

रेजर बंप क्या है
कई बार वैक्सिंग और शेविंग के बाद लाल दाने हो जाते है, जिसे रेजर बंप कहा जाता है। वैक्स और शेविंग के बाद बाल स्किन के अंदर बढ़ जाते है नए सेल्स की वजह से बाल बाहर नहीं निकल पाते जिससे त्वचा पर लाल दाने बन जाते है।

रेजर बंप ठीक करने के उपाय
वैक्स या फिर शेव के बाद अक्सर हाथ पैरो पर लाल दाने हो जाते है। अगर आपकी स्किन पर वैक्स के बाद लाल दाने हुए है तो आप हाथ को को धो लें, और दानों पर क्रीम या लोशन लगाएं। जब हाथ या पैर पर दाने हो तो उस समय शेविंग ना करें। रेजर बंप होने पर साफ और सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन हट जाते है और पोर्स खुल जाते है। इसके बाद दानों वाली जगह पर क्रीम लगाएं।

स्क्रब
वैक्स के करवान के बाद हाथ पैर पर निकले दाने से निजात पाने के लिए आप स्क्रब कर सकती हैं। स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाते है। हाथ पैरो की स्क्रब करने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब करने के लिए आप नमक, कॉफी और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लाइकोलिक एसिड
ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की डेड सेल्स को बाहर निकालने में काम आता है। रेजर बंप की वजह से पोर्स बंद हो जाते है और बाल स्किन के अंदर फंस जाते है। रेजर बंप को हटाने के लिए आप ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एसिड की मदद से डैड सेल्स बाहर आ जाते है।

आइस पैक
शेविंग और वैक्सिंग के बाद ठंडे पानी या फिर आइस पैक का इस्तेमाल करें। आइस पैक लगाने से रेजर बंप नहीं होते है। वैक्स और रेजर के बाद स्किन पर जलन को कम करने के लिए भी आइस पैक बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर वैक्स या फिर रेजर के बाद स्किन पर दाने निकल आते है तो आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रेजर बंप से बचने के लिए असरदार टिप्स
रेजर बंप से बचने के लिए महीने में दो बार से ज्यादा वैक्स या फिर शेव ना करें। बार बार रेजर से वैक्स ना करें टाइट टू टाइम अपना रेजर चेंज करें। शेव करते समय रेजर का इस्तेमाल उस ओर करें जहां बाल उग रहे हो, इससे हेयर बंप होना का चांस कम रहता है।



Click it and Unblock the Notifications