Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंबे समय तक चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए है निशान तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाए
आजकल ज्यादातर लोगों के चश्मा लगा हुआ है। लंबे समय तक चश्मा लगाने से नाक पर निशान हो जाते हैं। क्योंकि चश्मा लगाने से नाक स्किन पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से स्किन पर निशान बन जाता है। चश्मा उतारते है तो नाक पर पड़ा निशान काफी खराब लगता है।

ऐसे में आप घरेलू उपाय की मदद से नाक पर पड़े निशान को दूर कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा खूबसूरत लगेगा। चलिए जानते हैं नाक पर पड़े निशान को हटाने के घरेलू उपाय।

आलू का रस
आलू का रस चेहरे पर ब्लीच की तरह काम करता है। चेहरे के दाग धब्बे कम करने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आलू के रस का इस्तेमाल कर आप चश्मे के निशान को हटा सकते हैं। आलू का रस इस्तेमाल करने के लिए आलू को धोकर कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस को निशान वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ समय बाद आपका निशान हल्का हो जाएगा।

शहद
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। नाक पर पड़े निशान को हटाने के लिए भी शहद काफी मददगार है। शहद को नाक पर निशान वाली जगह पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। एक हफ्ते तक लगातर इसे करें इससे आपके चेहरे के निशान कम हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल
एलोवेर जेल का इस्तेमाल कर आप नाक पर पड़े निशान को कम कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को नाक पर पड़े निशान पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों बाद आपके निशान हल्के हो जाएंगे।

टमाटर
टमाटर भी ब्लीच की तरह काम करता है। ऐसे में नाक पर पड़े निशान को हटाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर की एक स्लाइस काटकर नाट पर रगड़े। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इसे लगातार करें। इससे आपके चेहरे के निशान कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
