Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
DIY फेस मास्क के लिए घर पर बनाएं आंवला पाउडर, जानें आसान तरीका
आंवला सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी पाया जाता है जो कि त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंवला त्वचा पर कोलेजन को बढ़ाता है जिससे त्वचा फ्रेश और जवां नजर आती हैं। आंवला का फेस मास्क लगाने से एक्ने और पिंपल कम हो जाते हैं। आंवला का फेस मास्क और हेयर मास्क बनाने के लिए आंवले का पाउडर की जरुरत होती है। घर पर आंवला का पाउडर आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं आंवला का पाउडर बनाने का तरीका और इसके फायदे।

आंवला पाउडर बनाने का तरीका
आंवला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आंवला लें इसे पानी में अच्छे से साफ कर लें।
आंवला को साफ करने के बाद आंवला में पानी डालकर इसे उबाल लें।
आंवला के उबलने के बाद आंवला के बीज निकालकर आंवले को अच्छे से काट लें।
आंवलो को दो से तीन दिन में धूप में सुखा लें। दो से तीन दिन बाद आंवला को छोटे छोटे पीस में काट लें।
आंवलों को मिक्सर में डालकर पीस लें।

पाउडर बनाने का मॉर्डन तरीका
आंवला का पाउडर बनाने का यह मॉर्डन तरीका लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा हैं। पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आंवला लें।
आंवला को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद आंवले को माइक्रोवेव में पानी डालकर उंबाल लें।
जब आंवला उबल जाए तो उसके बीज अलग कर लें।
इसके बाद आंवला को काट लें और माइक्रोवेव में सुखा लें।
दो दिन बाद आंवला को मिक्सर में डालकर पीस लें।
बालों में आंवला को कई तरह से यूज किया जा सकता है। आंवला का हेयर मास्क के रुप में भी आंवला को यूज किया जा सकता है। आंवला को शिकाकाई पाउडर और पानी में डालकर पेस्ट बनाकर बालों में यूज किया जा सकता है। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
आंवला का इस्तेमाल कर बालों को काला किया जा सकता है। आंवले का पाउडर को काले तिल और भृंगराज ऑयल के साथ मिलाकर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे।
आंवला पाउडर में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आंवले का पाउडर बालों की ग्रोथ और ग्लोइंग स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंवला का पाउडर अल्सर की रोकथाम में काफी असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications