Latest Updates
-
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
ब्लीच करने से होती है एलर्जी तो ट्राई करें होममेड ब्लीच, पाएं निखरी त्वचा
निखरी और गोरी रंगत के लिए महिलाएं ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। किसी फंक्शन, पार्टी में जाने से पहले महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए ब्लीच करती हैं। मार्केट में ब्लीच आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन इन ब्लीच में केमिकल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। कई बार केमिकल वाले ब्लीच का इस्तेमाल कर चेहरे पर एलर्जी हो जाती है।

साफ और क्लीयर चेहरे के लिए आप घर पर भी ब्लीच बना सकते हैं। होममेड ब्लीच का इस्तेमाल कर चेहरे को आप गोरा बना सकती है साथ ही चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी नहीं होगी। चलिए जानते हैं होममेड ब्लीच बनाने का तरीका।

होममेड ब्लीच बनाने का तरीका
एक चम्मच कच्चा दूध, 2 चम्मच आलू का रस, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चावल का आटा लें।
स्टेप 1- सबसे पहला अपना चेहरा साफ करें। इसके बाद कॉटन की मदद से चेहरे को क्लीन करें। चेहरे की धूल मिट्टी बाहर निकल जाएगी।
स्टेप 2- आलू का रस, नींबू का रस और चावल के आटे को अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाते हुए हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद इस पेस्ट को 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
स्टेप 3- चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर नींबू के छिलके से चेहरे की मसाज करें। साफ पानी से चेहरा धो लें। चेहरा साफ करने के बाद आपके चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

इस बात का रखें ध्यान
कुछ महिलाओं को नींबू के रस से एलर्जी होती है। कई बार नींबू का इस्तेमाल करने चेहरे पर रेडनेस देखने को मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर नींबू से रेडनेस और एलर्जी होती है तो आप नींबू के रस की जगह टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

होममेड ब्लीच के फायदे
कच्चा दूध चेहरे को नेचुरल तरीके से गोरा करने में मददगार है। आलू का रस चेहरे की झुर्रियों और झाइयों को कम करता है। साथ ही चेहरे के धब्बो को हल्का करने में मदद करता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि चेहरे के फ्रेश और चमकदार लुक देने में असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
