Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फटे दूध के पानी से बनाएं DIY फेस सीरम, स्किन रहेगी ब्राइट मिलेगा दोगुना निखार
गर्मियों के मौसम में कई बार दूध फट जाता है। फटे दूध से महिलाएं पनीर बनाकर दूध का इस्तेमाल कर लेती है। वहीं फटे दूध के पानी को महिलाएं फेंक देती है। लेकिन इस पानी में लैक्टिक एसिड और कई पोषक तत्व होते हैं। जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे में आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं फटे दूध के पानी से सीरम बनाया जा सकता है। सीरम त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इस होममेड सीरम का इस्तेमाल कर स्किन को सॉफ्ट, जवां और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। ड्राई स्किन के लिए दूध का फटा पानी काफी अच्छा होता है। चलिए जानते हैं फटे हुए दूध से सीरम बनाने और लगाने का तरीका।

सीरम बनाने का तरीका
एक कप कच्चा दूध
नींबू
एक चम्मच ग्लिसरीन
हल्दी
विधि
पैन में दूध गर्म करें, इसके बाद इस दूध में नींबू का रस मिलाएं। दूध के फटने पर इसे छान कर एक बॉटल में भर लें। इस पानी में ग्लिसरीन और हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को फ्रीज में रखें। अगर आपके पास फटा हुआ दूध है तो आप केवल दूध में ग्लिसरीन और हल्दी मिलाएं। इस सीरम का इस्तेमाल 2 से 3 दिन के लिए कर सकते हैं।

फटे दूध वाला सीरम इस्तेमाल करने का तरीका
रात को सोने से पहले आप इस फेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। इसके बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर सीरम लगाएं। आप सीरम को हाथ पर लेकर चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं। 2 से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। रात भर चेहरे पर सीरम लगा रहने दें। अगले दिन सुबह चेहरा धो लें।

होममेड सीरम लगाने के फायदे
इस सीरम को लगाने से चेहरे के डेड सेल्स रिपेयर होते है। फटे दूध वाला सीरम इस्तेमाल करने से चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है, साथ ही चेहरे की नमी बनी रहती है। इस होममेड सीरम का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है। अगर आपके चेहरे के दाग धब्बे को निशान नहीं हट रहे है तो आप इस सीरम का इस्तेमाल कर सकते है। चेहरे पर सीरम लगाने से दाग धब्बे और काले घेरे साफ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
