Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं हर्बल तुलसी टोनर, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
तुलसी में एंटीसेप्टिक पाया जाता है जो कि सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। तुलसी का इस्तेमाल कर स्किन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। तुलसी का इस्तेमाल कर स्किन को हील और हाइड्रेट किया जा सकता है। तुलसी का टोनर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। टोनर का इस्तेमाल करने स्किन फ्रेश लगती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए सबसे पहले टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप केमिकल वाले टोनर की बजाए हर्बल टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्बल टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे और पिंपल कम हो जाते हैं। हर्बल टोनर को आप घर पर भी आसानी से मना सकते हैं। चलिए जानते हैं तुलसी से टोनर बनाने का तरीका और इसके फायदे।

तुलसी टोनर बनाने का तरीका
तुलसी का टोनर त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है। तुलसी का टोनर बनाने के लिए आपको तुलसी की पत्तियां, ग्लिसरीन, गुलाब जल, पानी की जरुरत होगी।
विधि
स्टेप 1- टोनर बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी पत्तियां लें उसे अच्छे से धो लें।
स्टेप 2- एक पेन में पानी डालकर उसे गर्म करें, इस पानी में तुलसी की पत्तियों को डाल दें।
स्टेप 3- पानी से तुलसी के पत्ते की महक आने लगें तो और पानी जब आधा जाए तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 4- इसके बाद पानी को ठंडा होने दें, इसके बाद पानी को छानकर अलग कर लें।
स्टेप 5- इस पानी में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं।
स्टेप 6- टोनर को स्पे बोतल में रखें।

तुलसी टोनर का इस्तेमाल करने का तरीका
तुलसी टोनर का इस्तेमाल आप सुबह और रात को सोते समय कर सकते हैं। टोनर को चेहरे पर लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरा वॉश कर लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद इसे अच्छे से सूखने दें। टोनर के सूखने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

हर्बल तुलसी टोनर के फायदे
होममेड हर्बल तुलसी मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले टोनर से काफी बेहतर होते हैं। मार्केट में मिलने वाले टोनर में केमिकल होता है, जो कि स्किन के लिए काफी नुकसान दायक होता है। होममेड हर्बल टोनर में केमिकल नहीं होता है इसलिए वह नुकसानदायक नहीं होता है। घर में बने टोनर में प्रिजर्वेटिव नहीं होते है जिससे त्वचा पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। घर पर बने टोनर से चेहरे पर खुजली की समस्या नहीं होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
