Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या फेस्टिव सीजन में ऑयली फूड या मिठाई खाने से आपकी स्किन का चला गया है ग्लो? तो अपनाएं ये टिप्स
फेस्टिव सीजन में घर की साफ सफाई के साथ लोगों के खानपान में भी बदलाव आ जाता है। त्योहारों में लोग मिठाई और ऑयली फूड का सेवन अधिक करते हैं। बिना मिठाई के त्योहार का मजा नहीं आता है। फेस्टिव सीजन में लोग काजू कतरी, बेसन लड्डू का सेवन करते हैं।

लेकिन कुछ दिनों बाद इसका असर चेहरे पर नजर आता है। मिठाई खाने से चेहरा डल दिखने लगता है। फेस पर झुर्रियां और आंखों के डार्क सर्कल साफ साफ नजर आने लगते हैं। ऑयली और मीठा खाने की वजह से चेहरे पर दाने और मुंहासे हो जाते है। चलिए जानते है कुछ टिप्स जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी डल स्किन को फ्रेश बना सकते हैं।

मीठा स्किन के लिए क्यों है नुकसानदायक
स्किन केयर टिप्स को फॉलो करने से पहले जानते है कि मीठा स्किन के लिए नुकसानदायक क्यो है। मीठा खाने से शरीर में जलन और सूजन हो जाती है, इससे एजाइम प्रोड्यूस होता है जो कि स्किन के कोलेजन को तोड़ देता है। इससे स्किन ऑयली हो जाती है। मीठा खाने से स्किन डीहाइड्रेट हो जाती है। इस वजह से स्किन डल और बेजान हो जाती है।

मीठा खाने से डल स्किन को कैसे कम करें
फेस्टिव सीजन में लोग अक्सर मीठा और ऑयली खाना खाते है जिसका असर बाद में देखने को मिलता है। त्योहार में लोग ना चाहकर भी मीठा खा लेते हैं। आप फेस्टिव सीजन में मीठा जरुर खाएं लेकिन इन बातों का ध्यान रखें जिससे आपकी स्किन पर फ्रेश बनी रहेगी।

पानी पीएं
फेस्टिव सीजन में ना चाहकर भी लोग मीठा खा लेते है। आप अपनी स्किन की देखभाल के लिए खूब पानी पिएं इससे आपकी बॉडी में शुगर कम एब्जोर्ब हो जाएगा। पानी के साथ साथ आप फलों और हरी सब्जियों का सेवन जरुर करें। सब्जियों और फलों में नेचुरल मीठा होता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

प्रोटीन और सब्जियां खाएं
चेहरे पर फ्रेशनेस के लिए सब्जियां और प्रोटीन खाएं। प्रोटीन खाने से शुगर बैलेंस बना रहता है। चेहरे पर ग्लो के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन जरुर शामिल करें।

गाजर का जूस और ग्रीन टी
हेल्दी स्किन और फ्रेश स्किन के लिए हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करें। गाजर का जूस और ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है।

मॉइश्चराइजर
अपनी स्किन केयर रुटीन का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइज लगाने से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। मौसम चेंज होने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है, स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

मेकअप रिमूव करें
फेस्टिव सीजन में महिलाएं अक्सर मेकअप करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं रात को मेकअप लगाएं सो जाती है जिससे स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आप जब भी मेकअप करें उसे हटाकर ही सोने जाएं। मेकअप को हटाने के बाद आप टोनर या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
