Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सनस्क्रीन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्किन को हो सकता है नुकसान
महिलाएं स्किन केयर के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन बहुत ही फायदेमंद होता है। घर से बाहर जाने से पहले और घर पर त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी, सर्दी और बारिश के दिनों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर स्किन टैन को दूर किया जा सकता है। कई बार महिलाएं सनस्क्रीन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखती हैं चलिए जानते हैं सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सनस्क्रीन का स्प्रे में ना करें इस्तेमाल
सनस्क्रीन को हमेशा जेल, लोशन और क्रीम की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन को स्प्रे की तरह नहीं लगाना चाहिए। सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल करने से स्किन पर सही तरह से सनस्क्रीन नहीं लगता है। स्प्रे मिस्ट के रुप में स्किन तक पहुंचता है तो ऐसे में मुश्किल है कि सनस्क्रीन स्किन पर सही से सेट हुआ है या नहीं, इसलिए सनस्क्रीन हमेशा जेल, लोशन और क्रीम की तरह इस्तेमाल करें।

एक्सपायरी डेट देखें
महिलाएं अक्सर एक्सपायरी डेट देखकर मेकअप प्रोडक्ट खरीदते हैं। सनस्क्रीन हमेशा फ्रेश स्टॉक वाली लेनी चाहिए। कई बार पर सनस्क्रीन एक्सपायर होने से पहले भी खराब हो जाती है। सनस्क्रीन शेल्फ में रखी पड़ी रहती है जिससे वह खराब हो जाती है, ऐसे में सनस्क्रीन खरीदते समय ना केवल एक्सपायरी डेट बल्कि सनस्क्रीन की मैन्यूफेक्टर डेट भी देखें। सनस्क्रीन को हमेशा ही एक्सपायर होने से पहले इस्तेमाल कर लें।

एसपीएफ वाली सनस्क्रीन खरीदें
सूर्य की किरणें ना केवल स्किन टैन करती है बल्कि झुर्रियों का भी कारण होती है। धूप में ज्यादा देर तक रहने से चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का एसपीएफ जरुर देखें। एसपीएफ नंबर की स्किन को सूर्य की किरणों से बचाता है। अगर आपने 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया है तो आपकी स्किन पर केवल 3 प्रतिशत तक सूर्य की किरणें नुकसान करेंगी। 50 एसपीएफ का इस्तेमाल करने से 2 प्रतिशत तक सूर्य की किरणें नुकसान करेंगी। सनस्क्रीन खरीदते समय हमेशा एसपीएफ का ध्यान रखें।

ऑयली स्किन के लिए वॉटर बेस्ट सनस्क्रीन
ऑयली स्किन की महिलाओं को वॉटर बेस्ट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। वॉटर बेस्ट सनस्क्रीन लाइटवेट होता है जो कि स्किन पर ब्रेक आउट नहीं होने देगा। वॉटर बेस्ट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से लाइट फील होगा। ऑयली स्किन पर ग्लो के लिए वॉटर बेस्ट सनस्क्रीन बेस्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
