Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
लॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं घर में रिमूव करें अनचाहे बाल, खाली घंटों में करें ये सरल उपाय
चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशो में बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस की दहशत देखने को मिल रही हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने 21 का दिनों का लॉकडाउन कर दिया हैं। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में है। कोई जरुरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना मरीज की संख्या बढ़ रही हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं।

वहीं महिलाएं अपने मेकअप और स्किन केयर को लेकर काफी परेशान हैं। कोरोना वायरस के बीच घर में रह कर अपने आपको कैसे फिट रखें और अपनी स्किन का ध्यान कैसे रखें। अगर आप भी अपनी आई ब्रो और अप्पर लिप्स को लेकर परेशान है तो आप कुछ घरेलू तरीके से घर पर अपने अप्पर लिप्स और आई ब्रो बनवा सकते हैं।

संतरे के छिलके का पाउडर और शहद
अनचाहे बालों से परेशान है तो संतरे के छिलके के पाउडर से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता हैं। संतरे के छिलके के पाउडर में शहद मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से पेस्ट को हटाएं, ऐसा करने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही चेहरे पर नेचुलर ग्लो भी आ जाएगा।

नींबू और चीनी
अनचाहे बालों से परेशान है तो नींबू और चीनी का लेप आपके लिए बेस्ट साबित होगा। नींबू और चीनी के लेप से अपर लिप्स के बालों को आसानी से हटा जा सकता है। चालिए जानते है कि नींबू और चीनी का लेप कैसे तैयार किया जाता हैं। नींबू के रस में चीनी को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस पेस्ट को अप्पर लिप्स पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसके हल्के हाथों से हटा लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से अप्पर लिप्स के बाल साफ हो जाएंगे।

प्याज और तुलसी
प्याज और तुलसी से चेहरे के बालों को आसानी से हटाया जा सकता हैं। प्यार और तुलसी के पत्तों का पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगा लें। 30 मिनट बाद हल्के हाथों से पेस्ट को हटाएं। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे के बाल हट जाएं। साथ ही प्याज और तुलसी से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद हल्के हाथों से इस पेस्ट को चेहरे से हटाने पर अनचाहे बाल भी हट जाएंगे। साथ ही मुल्तानी मिट्टी से त्वचा निखर जाएगी।

बेसन- दूध
चेहरे पर अनचाहे बाल लड़कियों की खूबसूरती खराब करते हैं। अगर आप भी अपने अनचाहे बालों से परेशान है तो आपके लिए दूध और बेसन का लेप बेस्ट है। सबसे पहले दूध और बेसन लें। इनका पैक तैयार कर अपर लिप्स पर लगाएं। लेप को कुछ देर तक लगा रहने दें। 15 मिनट बाद इसे धीरे धीरे रगड़ते हुए साफ कर लें। फिर चेहरा साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करने से अपर लिप्स साफ हो जाएंगे।

अंडा
अंडे की मदद से आसानी से अप्पर लिप्स को साफ किया जा सकता हैं। अंडे के पीले वाले हिस्से में चीनी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से तैयार कर लें। इसके बाद इस चिपचिपे पेस्ट को अप्पर लिप्स पर लगा लें। 30 मिनट बाद इस पेस्ट को हल्के हाथ से हटा लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से अप्पर लिप्स साफ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
