Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्ट्रेच मार्क्स आपकी सुंदरता में लगा रहा है ब्रेक, एग व्हाइट की मदद से पाएं छुटकारा

शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान होना आम बात है। ये आमतौर पर तेजी से वजन बढ़ने या घटने, गर्भावस्था, यौवन, या अन्य कारणों से हो सकता है जिनसे आपकी स्किन फैलती है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान एक बहुत ही सामान्य स्थिति है, और ये शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स आपके सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन आपकी खूबसूरती को कम कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स के निशान को स्किन से हटाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एग व्हाइट की मदद से इससे छुटकारा पाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं।
एग व्हाइट स्ट्रेच मार्क्स के निशान सहित स्किन से जुड़ी कई समस्या के लिए एक अच्छा घरेलू इलाज साबित हो सकता है। एग व्हाइट में अमीनो एसिड और प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को दोबारा ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
1. स्ट्रेस मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले एग व्हाइट को जर्दी से अलग कर लें।
2. इसके बाद एग व्हाइट को झागदार बनाने के लिए अच्छे से फेंटे।
3. अब स्किन के जिस एरिया से आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाना है, वहां इसे लगा लें।
4. अब कम से कम 20 से 25 मिनट तक इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया में लगाकर छोड़ दें।
5. इसके बाद स्किन को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
6. हफ्ते में 2 से 3 बार आपको ये प्रक्रिया दोहरानी है।
नोट: एग व्हाइट स्ट्रेच मार्क्स के निशान को कम कर सकती हैं लेकिन ये सभी के स्किन पर काम नहीं करता है। ऐसे में आप इसका उपयोग करने से पहले अपनी स्किन पर एक पेच टेस्ट जरूर कर लें या फिर स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
