Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए फेशियल ऑयल का करें इस्तेमाल, जानें सही तरीका
ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए महिलाएं फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट पर हर स्किन टाइप का फेशियल ऑयल मिलता है। स्किन केयर के लिए फेशियल ऑयल यूज करना चाहिए, जिससे स्किन सॉफ्ट और मुलायम रहें। फेशियल ऑयल का इस्तेमाल चेहरे के ग्लो के लिए किया जाता है।


फेशियल ऑयल लगाने का तरीका
स्टेप 1- रात के समय फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे स्किन को बहुत ही फायदा मिलता है फेशियल ऑयल लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। वरना चेहरे की धूल मिट्टी और गंदगी के साथ तेल मिलकर आपके पोर्स को क्लोग कर देगा जिससे एक्ने होह सकते हैं। फेशियल ऑयल लगाने से पहले सबसे पहले अपना चेहरा फेस वॉश से साफ करें।
स्टेप 2- फेशियल ऑयल इस्तेमाल स्किन केयर रुटीन में सबसे आखिरी में करना चाहिए। चेहरा क्लीन करने के बाद स्कन पर टोनर या फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
स्टेप 3- मॉइश्चराइजर लगाने के बाद फेशियल ऑयल की कुछ बूंदें अपने हाथों पर लेकर उसे अच्छे रे रगड़े ताकि ऑयल में कुछ गर्माहट आ जाए। इसके बाद इसे थपथपाते हुए चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखे किसी भी प्रोडक्ट को स्किन पर रगड़ना नहीं चाहिए, इससे स्किन खिच सकती है और समय से पहले झुर्रियों आ सकती हैं।

ड्राई स्किन वालों के जोजोबा ऑयल परफेक्ट है
ड्राई स्किन के लिए जोजोबा ऑयल काफी लाभकारी होता है। अगर आप पिंपल और दाग धब्बों से परेशाना है तो जोजोबा ऑयल का यूज करने से दाग धब्बें कम हो जाएंगे। जोजोबा ऑयल में जिंक और कॉपर पाया जाता जो कि स्किन को यंग बनाने में काफी मदद करता हैं।

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए टी- ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
स्किन पर एक बार पिंपल और दाग धब्बे हो जाए फिर जाने का नाम नहीं लेते हैं। ऑयली फूड और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर दाने और पिंपल हो जाते है। ऐसे में स्किन की केयर करना बहुत जरुरी होता है। आप बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरिअल और एंटी-फंगल प्रोपर्टीज़ होती हैं जिससे स्किन इंफेक्शन नहीं होता है, साथ ही स्किन ग्लोइंग और बेदाग हो जाती है।

मुलायम स्किन के लिए बादाम का तेल का करें यूज
बादाम के तेल में विटामिन पाया जाता है। बादाम का तेल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए बादाम का तेल काफी लाभकारी होता है। बादाम का तेल लगाने से स्किन पर नेचुलर ग्लो आता है। मेकअप करने से पहले आप बादाम के तेल का इस्तेमाल स्किन पर कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
