Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके बाथिंग एक्सपीरियंस को एन्हॉन्स करेगा हिमालयन सॉल्ट
बाथ या शॉवर लेना एक ऐसा काम है, जिसे हम हर दिन करते हैं। अमूमन अपनी स्किन की गंदगी को दूर करने और एक रिलैक्सिंग अहसास के लिए हम नहाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इससे एक स्टेप आगे जाना चाहती हैं और अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना चहती हैं तो ऐसे में हिमालयन सॉल्ट का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। अमूमन हम समय-समय पर अपने फेस को तो एक्सफोलिएट करते हैं, लेकिन पूरी स्किन पर ध्यान देने का समय नहीं होता है। ऐसे में नहाते समय हिमालयन सॉल्ट का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आपकी स्किन को स्मूद बनाने के लिए हिमालयन सॉल्ट स्नान के दौरान उपयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय नमकों में से एक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हिमालयन सॉल्ट से स्किन को होने वाले लाभ और उसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

स्किन के लिए हिमालयन साल्ट बाथ के फायदे
हिमालयन सॉल्ट बाथ ना केवल आपकी स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाता है, बल्कि स्किन को बेहद रिलैक्सिंग भी फील करवाता है। इससे आपकी स्किन को कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। मसलन-
• हिमालयन साल्ट बाथ आपकी स्किन में निखार लाने में मदद करता है। यह आपकी स्किन सेल्स को तुरंत तरोताजा कर देता है, जिससे आप काफी अच्छा फील करते हैं।
• हिमालयन सॉल्ट बाथ आपकी स्किन की रंगत को भी हल्का करता है। यह आपकी स्किन को ब्राइटन करता है।
• हिमालयन सॉल्ट बाथ नेचुरल स्किन टेक्सचर को बनाए रखने में मदद करता है। यह आपकी स्किन को स्मूद बनाता है।
• हिमालयन सॉल्ट बाथ प्रकृति में शुद्ध एंटी-एजिंग है जो उम्र बढ़ने के सभी धब्बों को दूर करता है। यह एक ऐसा सॉल्ट बाथ है जो उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स से लड़ने में अच्छा काम करता है।
• हिमालयन सॉल्ट बाथ जीवाणुरोधी और एंटिफंगल है। इसमें स्किन डैमेज से लड़ने और आपकी त्वचा को पोषण देने के गुण हैं।
• हिमालयन सॉल्ट स्किन की जलन, रेडनेस और सूजन को रोकने में भी मदद करता है। यह आपकी स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ उसकी समग्र बनावट को फिर से जीवंत करता है।
तैयार करें होममेड डिटॉक्सिफाइंग हिमालयन सॉल्ट बाथ
अगर आप खुद को रिलैक्स करना चाहती हैं और एक अच्छी नींद लेना चाहती हैं तो ऐसे में हिमालयन सॉल्ट बाथ की मदद से ऐसा कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• लेमन एसेंशियल ऑयल की 30 बूंदें
• कैमोमाइल तेल की 10 बूंदें
• जैसमीन एसेंशियल ऑयल की 7 बूँदें
• हिमालयन सॉल्ट के 2 बड़े चम्मच
सॉल्ट बाथ इस्तेमाल करने का तरीका
• एक कटोरी में आप पहले सभी तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप इसमें हिमालयन सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• इसके बाद आप इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगाएं और बेहद हल्के हाथों से मालिश करें।
• अब आप नमक के मिश्रण को दो-तीन मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
• अंत में, आप अपने शरीर से धो लें। आपको तुरंत अपनी स्किन में एक स्मूदनेस का अहसास होगा।
रिलैक्सिंग हिमालयन सॉल्ट बाथ रेसिपी
अगर आप अपने दिमाग और शरीर को शांत करना चाहती हैं तो ऐसे में आप रिलैक्सिंग हिमालयन सॉल्ट बाथ तैयार कर सकती हैं और इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
• पेपरमिंट ऑयल की 15 बूंदें
• ऑरेंज ऑयल की 15 बूंदें
• स्वीट बेसिल ऑयल की 2 बूंदें
• हिमालयन सॉल्ट के 2 बड़े चम्मच
इस्तेमाल करने का तरीका-
• इसे इस्तेममाल करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सभी तेलों को डालें और मिक्स करें।
• अब आप इसमें हिमालयन सॉल्ट के 2 बड़े चम्मच डालें और इसे भी मिक्स करें।
• अब आप इस अनोखे नमक मिश्रण को शरीर पर लगाएं।
• अब आप हल्की मालिश करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अंत में, आप फिर नमक के मिश्रण को शरीर से धो लें।
• आप दस से पन्द्रह दिन में एक बार हिमालयन सॉल्ट को इस तरह अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
