Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश के मौसम में बेदाग और क्लीन स्किन के लिए करें ओट्स स्क्रब, जानें ओटमील स्क्रब बनाने का तरीका
बरसात के मौसम में स्किन पर नमी की वजह से पिंपल, एक्ने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो जाते है। बारिश के मौसम में नमी और चिपचिपापन स्किन को रुखान और काला बना देता है। बारिश के दिनों में स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है। ऐसे त्वचा की देखभाल के लिए इस मौसम में स्क्रब करना चाहिए। बारिश के मौसम में ओटमील या ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओटमील या ओट्स का स्क्रब करने से स्किन पर जमा गंदगी, एक्सट्रा ऑयल साफ हो जाता है। ओटमीस फेस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पिपंल और ब्लैकहेड्स कम हो जाते है। चलिए जानते हैं बरसात के मौसम में ओट्स स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

ऑयली स्किन के लिए ओट्स फेस स्क्रब
बारिश के दिनों में त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है। अगर आप अपनी ऑयली स्किन से परेशान है तो बरसात के दिनों में ओट्स फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें। फेस स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स पाउडर लें। इस पाउडर में गर्म पानी डालकर पेस्ट बना लें। जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो उसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं 2 से 4 मिनट स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल कम हो जाएगा साथ ही डेड स्किन सेल्स भी हट जाएगी।

ब्लैकहेड्स के लिए ओट्स और गुलाब जल फेस स्क्रब
ब्लैकहेड्स किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते है। ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप ओट्स फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस स्क्रब बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर लें। ओट्स पाउडर में गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर और गर्दन पर लगाकर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। ओट्स और गुलाब जल का स्क्रब ब्लैकहेड्स को हटाने के साथ साथ रंगत निखारने का काम करते हैं।

सेंसिटिव स्किन के लिए ओट्स और एलोवेरा फेस स्क्रब
बेदाग और जवां स्किन के लिए एक बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर लें। इस पाउडर में एलोवेरा जेल मिला लें। आप फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। पेस्ट बनाने के बाद इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करनें। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर पेस्ट को लगा रहने दें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

ओट्स फेस स्क्रब के फायदे
ओट्स में विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो कि स्किन की सफाई करता है। ओट्स का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और जवां बनी रहती हैं। ओट्स में मॉइश्चराइजर के गुण होते है जो कि त्वचा की नेचुरल नमी बनाए रखता है। ओट्स त्वचा से तेल और बैक्टीरिया को हटाने में काफी मदद करता है जिससे चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। ओट्स डेड स्किन सेस को निकालने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
