Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए तरबूज ही नहीं तरबूज के बीच का ऑयल भी है फायदेमंद, जानें फायदे
गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है। तरबूज खाना त्वचा और बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल तरबूज में 90 फिसदी पानी होता है जो कि त्वचा को हाइड्रेट करता है। लेकिन क्या आप जानत हैं तरबूज के साथ साथ उनके बीच भी काफी फायदेमंद होते है। तरबूज के बीच का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। तरबूज के तेल में आयरन, पोटैशियल और विटामिन पाया जाता है, जो कि स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तरबूज के बीच का तेल बेहद लाइट होता है जि कि स्किन को गहराई से सफाई करता है। तरबूज के बीच के तेल का इस्तेमाल कर फाइन लाइन और पिंपल को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं तरबूज के तेल के फायदे और किस स्किन टाइप के लिए है फायदेमेंद।

ड्राई स्किन के लिए तरबूज का तेल
तरबूज का तेल ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तरबूज का तेल त्वचा की गहराई में जाकर स्किन पोषण देता है। जिससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है। तरबूज के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स पाए जाते है जो कि ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

ऑयली स्किन के लिए तरबूज का तेल
तरबूज का तेल हल्क और नॉन ग्रीसी होता है जो कि ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज का तेल स्किन पर बहुत जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है जिससे स्किन चिपचपी नहीं लगती है। तरबूज का तेल का इस्तेमाल कर चेहरे के दाने और पिंपल को कम किया जा सकता है।

तरबूज तेल के फायदे
तरबूज के बीच के तेल में विटामिन ए, बी और ई, मैग्नीशियम, ऑयरन और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा तरबूज के तेल में एसिड और स्टीयरिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को जवां बनाने में मददगार है। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए तरबूज का तेल बेहद फायदेमंद है।
फाइन लाइन्स से छुटकारा
अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में फाइन लाइन और रिंकल्स हो जाते है। फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए आप तरबूज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज के तेल में ओलिक एसिड पाया जाता है कि फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। तरबूज में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जिससे स्किन टाइट हो जाती है। तरबूज में पाया जाना वाला ओमेगा 6 स्किन को यंग बनाने में मदद करता है।
पिंपल और एक्ने से पाएं निजात
एक्ने और पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप तरबूज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज स्किन सीबम को कम करने में मदद करता है। जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाते हैं।

तरबूज के तेल को लगाने का तरीका
वाटरमेल सीड्स स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चेहरे पर आप तेल को सीधा लगा सकते है। चेहरे पर तेल लगाने से पहले चेहरा साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर तेल लगाकर चेहरे की मालिश करें। तरबूज के तेल में आप नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगा लें।

क्या कहता है शोध
भारतीय घासभूमि एवं चारा अनुसंधान संस्थान के डॉ. रीतू और डॉ. महर्षि तोमर के शोध के अनुसार तरबूज में पोषक तत्व पाए जाते है। तरबूज में विटामिन ए पाया जाता है जो कि त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है । तरबूज स्किन की नई सेल्स को बनाने में मदद करता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप तरबूज का छिलका और बीच भी खा सकते हैं। डॉ. रीतू और डॉ. तोमर ने कहा कि आप तरबूज के बीज खा सकते हैं। ज्यादातर लोग तरबूज का छिलका और बीज फेंक देते हैं। जबकि छिलके और तरबूज के बीच में अमीनो एसिड साइट्रलाइन होता है। Citrulline एक गैर-प्रोटीन अमीनो एसिड है और इसे सबसे पहले तरबूज में देखा गया है।

बीज में होता है प्रोटीन, फाइबर
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित 2013 के अध्ययन के मुताबिक, साइट्रलाइन मांसपेशियों में दर्द और हृदय गति को कम करके परिसंचरण में सुधार करती है। बहुत से लोग बिना बीज वाले तरबूज को खाना पसंद करते हैं, लेकिन काले बीच वाला तरबूज सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। तरबूज के काले बीच में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
