Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
व्रत में खाने के अलावा चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है सेंधा नमक, जानें कैसे करें इस्तेमाल
व्रत के दौरान खाया जाने वाला सेंधा नमक स्वास्थय के लिए बेहतरीन माना जाता है। सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे अपने शुद्ध रुप में ही खाया जाता है। इसलिए इसमें किसी तरह की मिलावट की कोई संभावना नहीं रहती। पहले यह टुकड़ों में बिका रहता था लेकिन अब ये मार्केट में पाउडर के रुप में भी मिलता है।
पर क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानें त्वचा पर निखार लाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल।

एंटी एजिंग की तरह करता है काम
चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल, झुर्रियां दूर करने में सेंधा नमक बहुत लाभदायक है। इसका अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो यह एंटी एजिंग प्रोडक्ट की तरह भी काम करता है।

त्वचा पर निखार लाएं
टैनिंग की वजह से खोई हुई चमक वापस लाने के लिए सेंधा नमक को शहद के साथ इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले आप थोड़ा सेंधा नमक लें और उसमें कुछ बूंदे शहद की डालें फिर इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं और सुख जाने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

ड्राय स्किन के लिए
बढ़ती उम्र के साथ स्किन भी सूखी होती चली जाती है। जिससे स्किन रूखी, खुश्क नजर आती है। कई बार केमिकल प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी त्वचा रूखी हो जाती है। रूखी त्वचा से बचने के लिए सेंधा नमक और बादाम के तेल को मिलाकर एक पेस्ट करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद सूखने पर सादा पानी से धो लें।

डेड स्किन हटाएं
डेड स्किन, झुर्रियों और पिंपल्स के लिए सेंधा नमक बिल्कुल सटीक इलाज है। बस सेंधा नमक में चंद बूंदे नींबू की मिला दें। यह चेहरे से मुंहासे, डेड स्किन, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर कर फ्लॉलेस स्किन देता है। सेंधा नमक और नींबू के रस का यह पेस्ट ब्लेक हेड्स पर गोलाई में घुमाकर अप्लाई करें। इससे डेड स्किन भी निकल जाएगी और त्वचा के बंद हुए पोर्स भी खुल जाएंगे।

बालों को बनाएं चमकदार
सेंधा नमक आपके बालों में से छिपी गंदगी हटाने के साथ बालों में नेचुरल ऑयल भी छुड़ा देता है। इसे सिर्फ अपने शैंपू में थोड़ा से मिलाकर इस्तेमाल करें और फिर ठंडे पानी से सिर को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
