Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Ice Water Facial: आइस वाटर फेशियल करने से पहले जान लें इसके फायदे व नुकसान
गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए हम सभी अपने चेहरे पर बर्फ के पानी या फिर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन यह आपकी स्किन को बहुत अधिक ठंडक पहुंचाता है, लेकिन वास्तव में यह स्किन के लिए कितना लाभदायक है या फिर इससे स्किन को क्या-क्या नुकसान होते हैं, यह जानने के बाद ही आपको आइस वाटर फेशियल चेहरे पर करना चाहिए। इतना ही नहीं, आइस वाटर फेशियल चेहरे पर एक अलग तरह से काम करता है, इसलिए यह भी जरूरी है कि आप इसे सही तरह से करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आइस वाटर फेशियल के फायदे, नुकसान व इसे करने के सही तरीके के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

आइस वाटर फेशियल के क्या फायदे है?
गर्मी के दिनों में आइस वाटर फेशियल करना कई मायनों में लाभदायक माना गया है। आइस वाटर फेशियल करवाने के लिए आपको स्पा जाने की जरूरत नहीं है। आपको बस एक साफ कटोरा चाहिए, कुछ पानी और बर्फ के टुकड़े। इस ब्यूटी रूटीन को कोरियन महिलाएं भी फॉलो करती हैं और शायद इसी के कारण इनकी त्वचा इतनी अधिक दमकती है। इसके कुछ लाभ इस प्रकार हैं-
• आइस वाटर फेशियल करने एक्ने व ब्रेकआउट को कम करने में मदद मिलती है और यह गर्मी के दिनों की सबसे बड़ी स्किन प्रॉब्लम्स में से एक है। यह आपके फेस पर ऑयल प्रोडक्शन को रेग्युलेट करने में मदद करता है।
• इतना ही नहीं, ठंडा पानी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे रोसैसिया आदि में भी लाभदायक साबित हो सकता है।
• अगर आइस वाटर फेशियल सुबह के समय किया जाए तो इससे आंख और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
• बर्फ आपके पोर्स को ओपन करती है, जिससे कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट स्किन में अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित होता है।
• समय के साथ, यह डार्क सर्कल्स आदि की उपस्थिति को भी कम करता है और ब्लेमिशेस आदि से भी छुटकारा दिलाता है।
• आईब्रो को ट्वीज़ करने से होने वाली सूजन से राहत दिलाता है।

बर्फ के पानी से फेशियल कैसे करें?
आइस वाटर फेशियल के लाभ जानने के बाद आपका उसे करने का मन कर रहा होगा, लेकिन इससे पहले इसे करने का सही तरीका भी जान लीजिए-
• सबसे पहले एक कटोरी बर्फ का पानी लें और उसमें अपना चेहरा 30 सेकंड के लिए डुबोएं।
• अब, अपने चेहरे को एक मुलायम कपड़े से थपथपाएं।
• इसे दिन में दो या तीन बार करने की कोशिश करें, आप इसे एक बार सुबह और एक बार शाम को कर सकते हैं।
• अगर आप चाहें तो बर्फ के टुकड़ों को एक मुलायम सूती कपड़े में रोल कर सकते हैं और धीरे से उन्हें अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रब कर सकते हैं।

आइस वाटर फेशियल के नुकसान
• अपने चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में ज्यादा देर तक डुबाने से बचें। इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।
• जैसे ही ठंडा पानी आपके पोर्स को टाइटन करता है, बैक्टीरिया और गंदगी भी स्किन में फंस सकती है।
• अगर पानी बहुत ठंडा है तो इससे त्वचा में जलन भी हो सकती है।

आइस वाटर फेशियल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
• दिन से किसी भी मेकअप और अन्य गंदगी को हटाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोने की सलाह दी जाती है। फिर, पोर्स को टाइटन और रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने के लिए ठंडे पानी से चेहरे को रिंस किया जा सकता है।
• अगर आप चेहरे पर सीधे बर्फ लगा रहे हैं तो इसे हमेशा कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें। कभी भी बर्फ को डायरेक्ट स्किन पर ना लगाएं।
• आइस वाटर फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करना ना भूलें। अन्यथा गंदगी आपकी स्किन के भीतर ही जमा हो जाएगी। यह फेशियल क्लीन फेस पर अधिक बेनिफिट्स पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
