Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
ब्राइट और टाइट स्किन के लिए जामुन का फेस पैक है असरदार , जानें मास्क बनाने का तरीका
गर्मियों के मौसम में जामुन का फल खाना हर किसी को पसंद होता है। जामुन सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ऑयली स्किन के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप होममेड जामुन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं जामुन फेस पैक बनाने का तरीका।

जामुन और गुलाब जल फेस पैक
जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप जामुन के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप जामुन दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को डीटॉक्स को करने के लिए जामुन का फेस पैक बहुत ही अच्छा माना जाता है।
सामग्री
2 चम्मच जामुन पल्प
1 चम्मच कच्चा दूध
1 छोटा चम्मच गुलाब जल
विधि
जामुन पल्प में कच्चा दूध, गुलाब जल मिलाकर अच्छे पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद के चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे का एक्सट्रा ऑयल बनना रुक जाएगा।

जामुन और शहद का फेस मास्क
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप जामुन और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जामुन और शहद का फेस पैक लगाने चेहरे पर ग्लो आता है। शहद फाइन्स लाइन्स को कम करने में मदद करता है। शहद और जामुन का फेस मास्क लगाने चेहरे पर कसाव आता है।
सामग्री
2 बड़ा चम्मच जामुन का पल्प
1 बड़ा चम्मच शहद
शहद
विधि
फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में जामुन का पल्प में शहद और हल्दी लें। अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। जामुन फेस पैक लगाने से त्वचा डीप क्लीनिंग होती है साथ ही स्किन का कलर ब्राइट रहता है। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications