Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जेनिफर विंगेट की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है ये प्रोडक्ट्स, जानें खूबसूरती का राज
जेनिफर विंगेट टीवी जगत की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों के साथ त्वचा के अनुसार स्कि प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।जेनिफर ऑफ स्क्रीन बिना मेकअप बेहद खूबसूरत लगती है। एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल के लिए स्किनकेयर रुटीन को फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं जेनिफर विंगेट की ग्लोइंग स्किन का राज।

स्किन के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट
जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अच्छी क्वालिटी की चीजे लेती है। जेनिफर हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। आप भी त्वचा की देखभाल के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए क्ले मास्क का इस्तेमाल करती हैं।

पानी
ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस पानी पीती हैं। पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट बनी रहती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी पीती हैं। पानी पीने से त्वचा और बॉडी को डिटॉक्स करता है।

हेल्दी डाइट
जेनिफर अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। डाइट में वह फ्रूट्स और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस लंच में दाल चावल रोटी सब्जी का सेवन करती हैं। हेल्दी डाइट के साथ साथ एक्ट्रेस भरपूर नींद लेती हैं। शूटिंग में बिजी होने के बाद भी एक्ट्रेस 8 घंटे की नींद लेती हैं।

बालों की देखभाल
शाइनी और सिल्की बालों के लिए एक्ट्रेस बालों की हॉट ऑयल से मसाज करती हैं। घने और लंबे बालों के लिए एक्ट्रेस शैंपू नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। बालों की देखभाल के लिए एक्ट्रेस महीने में एक बार हेयर स्पा लेती हैं।

खुश रहना है बेहद जरुरी
जेनिफर का मानना है कि खूबसूरत त्वचा के लिए हमेशा खुश रहना चाहिए। तनाव का असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। खूबसूरत और फ्रेश लुक के लिए मेंटल हेल्थ पर ध्यान रखना चाहिए। लाइफ में तनाव कम करने के लिए खुश रहना चाहिए।

मेकअप रिमूव
जेनिफर को अक्सर शूटिंग के दौरान घंटो मेकअप में रहना होता है। स्किन पर लंबे समय तक मेकअप त्वचा को खराब कर सकता हैं। जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घर पर मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वहीं रात को सोने से पहले वह अपने चेहरे मेकअप रिमूव करती हैं। स्किन की देखभाल के लिए हमेशा मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
